फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप हैं विंटेज कारों के शौकीन तो आ गया है एक सुनहरा मौका

Mon, 30 Jan 2017 09:22 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 8
vintage car - फोटो : अमर उजाला
साइबर सिटी की विंटेज कार रैली अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। 17 से 19 फरवरी तक दिल्ली के लाल किले के बाहर विंटेज कारों का प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित 21 गन सैल्यूट द्वारा आयोजित विंटेंज कार रैली-2017 के इस संस्करण को अंतरराष्ट्रीय लुक देने के लिए अमेरिका के कैलिफॉर्निया में हॉलीवुड और कॉरपोरेट जगत के दिग्गज के बीच ब्राउचर लांच किया जा चुका है। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी के बाद नोएडा के बुद्धा सर्किट पर विंटेज कारों की रेस आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 8
vintage car - फोटो : अमर उजाला
17 फरवरी को लाल किले से शुरू होने वाली कार रैली में कई विदेशी गाड़ियों को खास तौर पर शामिल किया गया है। रैली में इस बार 125 से अधिक गाड़ियां दिखाई पड़ेंगी। जबकि लाल किले पर सबसे पुरानी 90 गाड़ियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
vintage car - फोटो : अमर उजाला
जर्मनी में 1886 में तैयार हुई पहली मर्सिडीज बेंज खासतौर से इस कार रैली में दिखाई देगी। पहली बार फोर्ड को भी शामिल किया जा रहा है। इसमें मर्सिडीज के साथ 1920 से लेकर 1935 तक की कारें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होंगी। यूरोप और अमेरिका के 10 सबसे पुरानी विंटेज कार आकर्षण का केंद्र होंगी। 

4 of 8
vintage car - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा भी विंटेज कार को बढ़ावा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए इस रैली को बढ़ावा दे रहा है। इसमें कई देशों के राजदूत भी हिस्सा लेंगे। 21 गन सैल्यूट के निदेशक मदन मोहन ने बताया कि इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

5 of 8
vintage car - फोटो : अमर उजाला
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून (एनजीटी) से विशेष अनुमति ली गई है। सभी गाड़ियां पेट्रोल की हैं। देश में पहली बार इन गाड़ियों की रेस आयोजित की जा रही है। इसमें कई देशों के राजदूत भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

6 of 8
vintage car - फोटो : अमर उजाला
इस विंटेज कार रैली के लिए 10 विदेशी विंटेज कार आ रही हैं। 1912 की रॉल्स रोयस लंदन से, दो मर्सिडीज जर्मनी से, दो फ्यूजन बर्ग अमेरिका, मेबैक, होर्च, इंग्लैंड के बेंटी कांटिनेंटल, रोयल सिल्वर घोस्ट, फ्रांस के बोगाटी रॉयल, अजोन अवान, हिस्पानो सूजे, अमेरिका के डूजेन बर्ग समेत सिंगापुर, नेपाल, मलेशिया आदि देशों की विटेंज गाड़ियां आएंगी।
विज्ञापन

7 of 8
vintage car - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा 75 विंटेज कार देश के विभिन्न हिस्सों से आएंगी। इसमें स्कूडी बेकर, हर्डसन, मोरिस, क्रिसलर, डॉडजर, ऑस्टिन, वेकहॉल, रॉयल रोसर, बेंटेल, कैरलेक प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

8 of 8
vintage car - फोटो : अमर उजाला
बुद्धा सर्किट पर दौड़ेंगी विंटेज कार: युवा पीढ़ी को पुरानी तकनीक और गाड़ियों से रूबरू करावाने के लिए 21 गन सैल्यूट द्वारा नोएडा के बुद्धा सर्किट पर गाड़ियों की दौड़ होगी। इसके लिए इस बार चार कैटेगरी बनाई गई हैं। 10 गाड़ियों के बैच बनाकर प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें सेरेमनी ड्राइव, प्री-वार, पोस्ट वार और क्लासिकल श्रेणी में प्रतियोगिताएं होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें