फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति से संन्यास के बाद डडलानी ने की 'भूल सुधार', जैन मुनि से मिलकर मांगी माफी

Wed, 21 Sep 2016 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
vishal dadlani
जैन मुनि तरुण सागरजी महाराज पर विवादित ट्वीट कर फंसे संगीतकार व गायक विशाल डडलानी ने बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचकर जैन मुनि से माफी मांगी। मुलाकात के बाद विशाल ने बताया कि गुरुजी ने मुझे माफ कर दिया है और अब हम दोस्त भी बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
vishal dadlani
विशाल ने ये भी बताया कि उन्होंने जैन मुनि के प्रवचन के कई वीडियो देखें हैं और अब वो उनकी बातों से काफी प्रभावित हैं। उन्हें जैन मुनि से मिलकर काफी खुशी हुई है। वहीं श्री तरुण सागर चातुर्मास कमेटी के महासचिव कैलाश जैन ने मंगलवार को बताया था कि तरुण सागर ने तो डडलानी को पहले ही माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि जैन समाज ने भी डडलानी को माफ कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 9
vishal dadlani
गौरतलब है क‌ि डडलानी ने 26 अगस्त को जैन मुनि तरुण सागर के हरियाणा विधानसभा में दिए प्रवचन पर ट्वीट किया था। इसको लेकर अंबाला छावनी के पुनीत अरोड़ा ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी, जिसके बाद अंबाला में विशाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 295, 153, 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं जैन मुनि पर विवादित ट्वीट के बाद राजनीति से संन्याल लेने वाले अपने संगीतकार और गायक विशाल डडलानी ने कहा था कि उन्होंने स्वयं आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़ा है।

4 of 9
vishal dadlani
डडलानी के मुताबित वह आम आदमी पार्टी को अपने परिवार जैसा मानते हैं। ट्वीट कर विशाल ने बताया है कि पार्टी ने उन्हें जैन मुनि पर किए गए ट्वीट के कारण बाहर नहीं निकाला है, बल्कि उन्होंने खुद ही अलग होने का फैसला किया है। विशाल ने आप की तारीफ करते हुए कई ट्वीट भी किए थे।
विज्ञापन

5 of 9
vishal dadlani
हालांकि ट्वीट के बाद विशाल ने तुरंत माफी भी मांगी लेकिन शिकायतकर्ता पुनीत का कहना है कि उन्होंने जो गलती की है उसकी सजा उन्हें भुगतनी पड़ेगी और माफी सिर्फ इस बात की मांगे कि वे दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। पुनीत अरोड़ा ने महिला के साथ जैन मुनि तरुण सागर की तस्वीर पोस्ट करने पर तहसीन पूनावाला के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है। जिसको लेकर शिकायतकर्ता पुनीत का कहना है कि इससे उन्हें काफी ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

6 of 9
vishal dadlani
इससे पहले जैन समाज को आहत करने वाले आप सदस्य विशाल ददलानी के ट्वीट को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुर्भाग्यपूर्ण कहा था। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था कि जैन गुरू तरुण सागर जी महाराज न सिर्फ जैन समाज के लिए बल्कि सभी के श्रद्धेय हैं। यदि कोई उनका अनादर करता है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका अनादर नहीं होना चाहिए। मालूम हो कि विशाल ददलानी ने हरियाणा विधानसभा में जैन संत तरुण सागर के प्रवचन पर विवादित ट्वीट किया था।
विज्ञापन

7 of 9
vishal dadlani
अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि वे बीते वर्ष जैन संत तरुण सागर से मिले थे। उनका परिवार रोजाना टीवी पर उनके प्रवचन सुनता है। वे और उनका परिवार गहराई के साथ उनका और उनके विचारों का आदर करता है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी जैन समुदाय से क्षमा मांगते हुए अपने ट्वीट में कहा है कि मेरे दोस्त विशाल ददलानी के ट्वीट से यदि जैन समुदाय के दिलों को दुख पहुंचा हो तो वे क्षमा मांगते हैं।

8 of 9
vishal dadlani
वहीं विशाल ददलानी ने भी ट्विटर पर क्षमा मांगते हुए अपनी सफाई में कहा था कि वे किसी को आहत नहीं करना चाहते थे। बल्कि उनका इतना कहना था कि राजनीति में धर्म का मिश्रण नहीं होना चाहिए। असल में जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने हरियाणा विधानसभा को संबोधित किया था जिसके बाद विशाल डडलानी ने ट्वीट कर कहा कि जो लोग खुद कपड़े नहीं पहनते वो बता रहे हैं कि महिलाओं को कैसे कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
vishal dadlani
डडलानी ने ये भी कहा कि यदि आप ऐसे लोगों को वोट देते हैं तो ऐसी ही बेहूदा बकवास को बढ़ावा देते हैं। ये अच्छे दिन नहीं नो कच्छे दिन की शुरुआत है और कुछ नहीं। विशाल के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर डडलानी की आलोचना शुरु हो गई जिसके बाद उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी लेकिन बात यहीं नहीं रुकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें