फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना पेशा छोड़कर 20 सेक्स वर्कर दिल्ली की सड़कों पर अब करेंगी ये काम

Tue, 20 Sep 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Transgender community in Delhi
बॉबी को जब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चेहरा बनने का मौका मिला तो वह काफी नर्वस थी। अब आप सोच रहे होंगे कि किसी भी व्यक्ति को अगर एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला तो शुरुआत में वह नर्वस होता ही है तो इसमें कोई नई बात क्या है। लेकिन यह पूरा मामला ही अपने आप में अनोखा है। (साभारः डेलीमेल)
विज्ञापन

2 of 10
Transgender community in Delhi
किसी को ट्रैफिक पुलिस का चेहरा बनाया जाना कोई अनोखी बात नहीं है, लेकिन एक किन्नर जो सेक्स वर्कर हो उसे ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के लोगों को ट्रैफिक नियम समझाने के लिए नियुक्त किया है। यह अपने आप में ही अनोखा है और ऐसा ही हुआ बॉबी के साथ।
विज्ञापन

3 of 10
Transgender community in Delhi
अपनी झिझक और नर्वसनेस का कारण बताते हुए बॉबी कहती है कि, 'मैं एक सेक्स वर्कर हूं। मुझे बड़ी झिझक हुई जब मुझे पता चला कि मैं दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ‌ट्रैफिक नियमों की बारिकियों की जानकारी लूंगी। हालांकि मैंने इसे एक अवसर के रूप में चुना ‌लेकिन मैं थोड़ी परेशान जरूर थी कि ये सब होगा कैसे।'

4 of 10
Transgender community in Delhi
बॉबी आगे कहती है कि, 'अब मुझे हैरानी है कि इस अवसर ने मेरी जिंदगी में बदलाव ला दिया है और ये बदलाव अच्छा ही है। अब मैं अपना सेक्स वर्कर का प्रोफेशन छोड़ रही हूं और एक सम्मानजनक जगह पर नौकरी करूंगी।'
विज्ञापन

5 of 10
Transgender community in Delhi
बॉबी की तरह ही 20 अन्य किन्नर भी हैं जिन्हें ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने को मिलेगा। किन्नर सेक्स वर्करों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में काम कराने की यह नई पहल दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की है।
विज्ञापन

6 of 10
Transgender community in Delhi
हो सकता है कि अगर अगली बार आप ट्रैफिक पुलिस के नियम तोड़ें तो दिल्ली की सड़कों पर बॉबी आपको नियम बताते मिल जाए।
विज्ञापन

7 of 10
Transgender community in Delhi
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस योजना के तहत 9 अक्टूबर से दिल्ली की सड़कों पर किन्नर ट्रैफिक संभालते दिखेंगे।

8 of 10
Transgender community in Delhi
इसी तरह की एक पहल मुंबई में भी की गई थी जो काफी सराही गई थी और उसी से प्रेरणा लेकर डीएलएसए और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस अभियान के सफलता की उम्मीद जताई है।

9 of 10
Transgender community in Delhi
डीएलएसए के अधिकारी का कहना है कि यह अपने आप में अनोखी पहल है। यह पहल इसलिए की गई है ताकि लोगों के दिलों में किन्नरों को लेकर जो मानसिकता जड़ कर गई है उसे तोड़ा जा सके और साथ-साथ लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक भी किया जा सके।
विज्ञापन

10 of 10
Transgender community in Delhi
अधिकारी ने ये भी कहा कि इस पहल से किन्नरों समुदाय का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वो इज्जत के साथ अपनी जिंदगी जीने के लिए प्रोत्साहित हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें