नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद जबरदस्त तनाव उत्पन्न हो गया है। जामिया नगर इलाके में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। लोगों में अफवाह थी कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गोली भी चला दी है।
विज्ञापन
2 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर तरह-तरह की सूचनाएं आने लगी। कुछ लोगों ने तो यहां तक अफवाह फैला दी कि पुलिसकर्मी लोगों को पीटने के लिए जामिया नगर की मेन मस्जिद में घुस गए हैं। दूसरी ओर अफवाहों के बीच लोग जामिया नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के हाल-चाल लेने में लगे रहे। रात होते-होते ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। पूरे जामिया नगर में कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
Violence in delhi
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी वापस जामिया नगर की ओर भागकर इलाके में पहुंच गए। पुलिस ने इन लोगों को खदेड़ा। बवाल के दौरान कई लोग जख्मी भी हुए। इधर बवाल की सूचना मिलते ही जामिया नगर के जाकिर नगर, बटला हाउस, ओखला, अबुल फजल, शाहीनबाग, ओखला विहार, गफ्फार मंजिल व अन्य इलाकों में अफरातफरी का माहौल रहा।
4 of 6
बस कार जलीं
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना था कि पुलिस इलाके में घुसकर मारपीट करने जा रही है। इस तरह की अफवाहों के बाद लोगों ने खुद को अपने-अपने घरों में कैद कर लिया। पुलिस ने भी जामिया नगर के ज्यादातर इलाकों की घेराबंदी कर वहां बेरीकेड लगा दिए। इलाके में देर रात तक बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
5 of 6
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू की अफवाहों के बीच लोगों ने खरीदा रोजमर्रा का सामान
हिंसक प्रदर्शन के बीच अफवाह फैल गई कि पुलिस इलाके में कर्फ्यू लगाने जा रही है। इसके बाद लोगों की भारी भीड़ दुकानों पर इकट्ठा हो गई। उन्होंने दूध, ब्रेड, सब्जियों और अन्य जरूरत के सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया कुछ लोगों ने तो नमक, चीनी और अन्य सामान तक अपने घरों में स्टॉक कर लिया।
छात्राओं पर लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते दुकानों का सामान भी खत्म हो गया। लोगों को डर था कि पुलिस अंदर कालोनियों में घुसकर लोगों की धरपकड़ करेगी। कुछ लोगों ने तो यहां तक आरोप लगाए कि कुछ पुलिसकर्मियों ने अंदर घरों में घुसकर लोगों से साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। उधर, धारा-144 लागू करने की भी अफवाह फैली, लेकिन पुलिस अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं।