फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर ने बुधवार को अपने बेटे तैमूर का जन्मदिन पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में सादगी से मनाया।
विज्ञापन
2 of 7
taimur
- फोटो : प्रेमचंद पालमी
सैफ ने तैमूर के हाथों से केक कटवाया। वहीं तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर ने तैमूर की ओर हाथ बढ़ाकर उसकी केक काटने में मदद की। वहीं नन्हे नवाब की नानी बबीता कपूर भी केक काटने के समय साथ थीं।
विज्ञापन
3 of 7
taimur
- फोटो : प्रेमचंद पालमी
इस दौरान तैमूर ने नीली जींस व सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी, जबकि सैफ ने नीली जींस व महरून रंग की लाइनदार शर्ट के ऊपर क्रीम कलर की जैकेट पहनी हुई थी।
4 of 7
taimur
- फोटो : प्रेमचंद पालमी
बता दें कि नन्हे नवाब का जन्मदिन मनाने के लिए खान व कपूर परिवार के लोग पहले से ही पहुंचे हुए थे। बुधवार को भी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन
5 of 7
taimur
तैमूर की दादी और सिने तारिका शर्मिला टैगोर अपनी सहेली जयंती के साथ बुधवार सुबह ही महल पहुंचीं। तैमूर की बुआ सब्बा अली खान, करण कपूर समेत सैफीना के मित्र महल में पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 7
taimur
सभी ने तैमूर को जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन को खास बनाने के लिए पटौदी इब्राहिम पैलेस को दुल्हन की तरह से सजाया गया था।
केक शाम को ही काट दिया गया था जबकि पार्टी देर शाम शुरू हुई। आए मेहमानों ने पार्टी में खूब धमाल किया। हाल ही तैमूर के नाना शशी कपूर की मृत्यु हुई थी, इसी कारण जन्मदिन सादगी से मनाया गया।