फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी नहीं ये बदमाशी है: बीच रोड पर युवकों ने की आतिशबाजी, ट्रैफिक रोक मचाया हुड़दंग, कब जागेगी यूपी पुलिस

Sat, 17 Sep 2022 05:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
बीच सड़क पर हुड़दंग मचाते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
जन्मदिन की पार्टी के नाम पर हुड़दंग और हंगामे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग बीच सड़क पर कार, बाइक और अन्य वाहन खड़ा करके हो हल्ला करते हैं, इसके बाद भी ये लोग पुलिस की नजर में नहीं आते हैं। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ऐसे मामलों पर कार्रवाई कर खानापूरी कर देती है। ऐसा ही एक ताजा मामला इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया है। जिसमें गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड पर कुछ युवक बर्थडे पार्टी के दौरान हुड़दंग मचाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बीच सड़क पर हुड़दंग मचाते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
वीडियो में बीच रोड पर कुछ युवक जन्मदिन पार्टी के दौरान शोर-शराबा और आतिशबाजी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 33 सेकंड के इस वीडियो में युवक हाथ में आतिशबाजी के लिए पेटी लेकर प्रदूषण फैला रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
बीच सड़क पर हुड़दंग मचाते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
वहीं पास में ही बीच सड़क पर कार खड़ी कर रखी है और आपस में युवक गाली-गलौज भी करते सुने जा सकते हैं।

4 of 5
बीच सड़क पर हुड़दंग मचाते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
केक काटने के बाद एक दूसरे पर उसे फेंक रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सब के बीच वहां से कुछ वाहन भी गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीच सड़क पर हुड़दंग मचाते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
वायरल हो रहा वीडियो साहिबाबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो कई दिन पुराना लग रहा है। इसकी जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें