फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता की आपबीती: टीचर ने धमकी दे किया दुष्कर्म, पर इस बात पर सहती रही जुल्म, फिर आई सब्र की अंतिम तारीख...

Fri, 16 Sep 2022 11:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (नोएडा)
विज्ञापन
1 of 5
दादरी में युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली से सटे दादरी में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान एक ट्यूटर युवती को शादी का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर जिंदगी खराब करने की धमकी दी। फोन करके बुलाकर कोर्ट मैरिज के बहाने होटल में ले जाकर अश्लीलता कर मोबाइल से वीडियो बना ली थी। बुलंदशहर निवासी पीड़िता का भाई दादरी की एक कॉलोनी में रहता है और जून में उनकी बहन गांव से दादरी आई थी। भाई के बच्चे पड़ोस की गली में रहने वाले ट्यूटर के पास ट्यूशन पढ़ते थे और वह भी उस दौरान पढ़ाई करने लगी।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
आरोप है कि ट्यूटर ने पीड़िता से बात करते हुए उसका फोन नंबर लेकर बात करना शुरू कर दी। आरोप है कि युवक शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा, पीड़िता के मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
आरोप है पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल से वीडियो बना ली। पीड़िता गांव में चली गई तो आरोपी वहां पहुंचकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
वीडियो दिखाकर जबरन कोर्ट मैरिज के बहाने से उसे किराये की कार से एक होटल में ले गया। वहां फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू दिखाकर व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि डर व बदनामी के डर उसके जुल्म सहन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में 11 सितंबर को शादी के लिए अपने परिवार वालों से मिलवाने के लिए कहकर बाइक से पीड़िता को सिकंदराबाद के एक होटल में लेकर गया। वहां पर पानी में नशीला पदार्थ मिलकर पिला दिया और बेहोशी हालत में फिर दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता को होटल के बाहर छोड़कर चला गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें