फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का मामला : BJP के इस दिग्गज को DTC बस में हुआ प्यार, 9 साल तक लगाए गर्लफ्रेंड के घर के चक्कर

Wed, 14 Feb 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
shahnawaz hussain
बीजेपी के दिग्गज नेता शाहनवाज हुसैन उन लोगों में से हैं जिनकी छवि काफी खुले विचारों वाली रही है और उनकी सोच उनके जीवन से भी झलकती है। उन्होंने दिल्ली की एक हिंदू लड़की से प्रेम विवाह किया। लेकिन यह इतना आसान नहीं था इसके लिए उन्हें एक-दो साल नहीं पूरे 9 साल तक पापड़ बेलने पड़े थे।
विज्ञापन

2 of 6
shahnawaz hussain
साल 1986 में शाहनवाज हुसैन अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई के दौरान डीटीसी की बसों से सफर किया करते थे। रोज की यात्रा में उनकी निगाह एक लड़की पर पड़ी। पहली ही नजर में उन्हें वो जंच गई। शाहनवाज ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि, 'उनकी आंखें बेहद खूबसूरत हैं, बस मैंने उनकी आंखें देखी और खो गया', बहुत कुछ बोलती हैं उनकी आंखें।'
विज्ञापन

3 of 6
shahnawaz hussain
अगर कहें कि उन्हें देखते ही शाहनवाज उन पर फिदा हो गए तो कुछ गलत न होगा, लेकिन जिस पर वो फिदा हुए वो अचानक कहीं खो गई। कुछ दिनों बाद फिर शाहनवज को वह लड़की दिल्ली की बस में ही मिल गई। इसके बाद शाहनवाज ने लड़की को फॉलो करना शुरू किया। कई बार बस में हुई मुलाकात के बाद एक दिन ऐसा मौका आया जब बस में शाहनवाज को तो सीट मिल गई, लेकिन उस लड़की को नहीं मिली, तो उन्होंने उसे अपनी सीट ऑफर कर दी।

4 of 6
shahnawaz hussain
इसी आपाधापी में शाहनवाज एक दिन उस लड़की के घर पहुंच गए। इधर-उधर की बातों से लड़की के घर वालों से अच्छा रिश्ता बना लिया। इसके बाद वह लड़की घर आने-जाने लगे। बातचीत में शाहनवाज पहले से माहिर थे, इसलिए लड़की के घरवालों से अच्छी जान-पहचान हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
shahnawaz hussain
लेकिन असल बात बनते नहीं दिख रही थी, तो अंत में शाहनवाज ने ठान लिया कि अब वह लड़की को अपने दिल की बात बता कर रहेंगे। तभी किसी रिश्तेदार के यहां कोई पार्टी हुई। उसमें शाहनवाज हुसैन और वह लड़की दोनों पहुंचे। वहीं पर बातों ही बातों शाहनवाज ने अपने दिल की बात लड़की बताई। लेकिन उनकी बातें सुनकर लड़की गुस्सा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahnawaz hussain
दरअसल, उस जमाने में दूसरे धर्म में शादी करना टेढ़ी खीर थी। ऊपर से लड़की ने भी शाहनवाज को मना कर दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक दिन लड़की ने भी हां कर दी। वह लड़की थीं रेनू, जो आज शाहनवाज हुसैन की पत्नी हैं। हालांकि इस लव स्टोरी के हिट होते-होते नौ साल लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें