फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से 12 फीट लंबी सुरंग बनाकर दुकान से की लाखों की चोरी

Mon, 14 Mar 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
सुरंग बनाकर दुकान में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
गंदा नाला के पास 12 फीट लंबी सुरंग बनाकर विवाह समारोह के सामान की दुकान में घुसे चोर करीब चार लाख कीमत के नोटों के हार और सिक्के ले गए। माना जा रहा है कि चोर नाले के जरिए कई दिन से सुरंग बना रहे थे। नगर कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात अंजाम दी गई वारदात

2 of 8
सुरंग बनाकर दुकान में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
गंदा नाला पर ही रहने वाले फत्तू कुरैशी की अमन विवाह समारोह के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि वारदात शनिवार रात अंजाम दी गई। रविवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। दुकान में ताले लगे थे।
विज्ञापन

प्लाईवुड की दीवार में छेद कर दुकान में घुसे

3 of 8
सुरंग बनाकर दुकान में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
उनकी दुकान के बराबर में नाला है, जिसमें से चोरों ने उनकी दुकान तक सुरंग बनाई और दुकान के अंदर प्लाईवुड की दीवार में छेद कर दुकान में घुस गए।

चार लाख के नोटों के हार और सिक्के ले गए चोर

4 of 8
सुरंग बनाकर दुकान में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
चोर नोटों से बने हार, गल्ले में रखी रकम और सिक्के ले गए, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये है। नगर कोतवाली पुलिस ने मुआयना किया। इसी दुकान के बराबर में एक ज्वैलरी शॉप है, हो सकता है वह भी चोरों के निशाने पर रही हो।
विज्ञापन

नमकीन-मट्ठी भी खा गए चोर

5 of 8
सुरंग बनाकर दुकान में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
फत्तू ने बताया कि चोर दुकान में रखी नमकीन और मट्ठी भी खा गए। वहां रखा पानी पीकर गए। यानी चोरों ने तसल्ली से वारदात की। वारदात से पुलिस की रात्रि गश्त की भी पोल खुल गई।
विज्ञापन

सुरंग बनाकर पहले भी हुईं चोरियां

6 of 8
सुरंग बनाकर दुकान में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
आरकेपुरम में सिपाही सतीश के मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। कविनगर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सिपाही शादी में, चोर घर में

7 of 8
सुरंग बनाकर दुकान में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि सतीश बुलंदशहर में ट्रैफिक पुलिस में हैं। वह बृहस्पतिवार से परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए हैं।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे

8 of 8
सुरंग बनाकर दुकान में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो चोरी का पता चला। एसएचओ ने बताया कि सतीश के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या-क्या चोरी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें