दिल्ली में पढ़ाई करने के दौरान निलेश रोजाना रात को माता-पिता से फोन पर बात करता था। रविवार रात करीब 9.30 बजे आखिरी बार उसने मां को कॉल किया था। उसने कहा था कि वह जल्द घर आएगा। इसके बाद उसने पढ़ाई करने की बात कर फोन काट दिया। इसके बाद परिवार की निलेश से कोई बात नहीं हुई।
सोमवार को दोपहर बाद परिवार निलेश को कॉल करता रहा, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। शाम के समय एक पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और परिवार को हादसे की खबर दी। निलेश को करंट लगने की बात सुनते ही परिवार के पैरों से जमीन खिसक गई। खबर सुनने के बाद किसी को यकीन नहीं हुआ कि निलेश अब नहीं रहा।
विज्ञापन
2 of 11
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
एक परिजन ने बताया कि निलेश का परिवार गाजीपुर सिटी में रहता है। इसके पिता नरेंद्र कुमार राय गाजीपुर कोर्ट में अधिवक्ता हैं। मां नीलम राय गाजीपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। बड़ी बहन नेहा राय की शादी हो चुकी हैं, वह बैंक में नौकरी करती हैं। छोटी बहन निष्ठा भी यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं।
विज्ञापन
3 of 11
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
पिछले करीब तीन वर्षों से निलेश दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। उसने तीन प्रयास किए थे। तीसरे प्रयास में उसने प्रारंभिक परीक्षा पास भी कर ली थी। निलेश को यकीन था कि इस बार वह मुख्य परीक्षा भी पास कर लेगा।
4 of 11
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
मां चाहती थीं कि निलेश उनके पास ही रहकर पढ़ाई करे, लेकिन कोचिंग की वजह से वह दिल्ली में रह रहा था। निलेश के पिता नरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में बेंगलुरु के एक नामी संस्थान से उसने बीटेक किया। कई नामी कंपनियों से उसे डेढ़ लाख रुपये सैलरी तक के ऑफर आए, लेकिन उसने ठुकरा दिए।
विज्ञापन
5 of 11
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर भरे पानी से सोसाइटी के गेट में उतरा करंट, छात्र की मौत
दिल्ली के पटेल नगर इलाके में प्रशासन की लापरवाही की वजह से परवान चढ़ने से पहले ही एक चमकता हुआ सितारा बुझ गया। सोमवार दोपहर हुई बारिश के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रहा युवक लाइब्रेरी से चाय पीने निकला था। वहां से वापस घर लौटते समय उसे अपनी ही गली के गेट से जोरदार करंट लगा और वह वहीं चिपक गया।
विज्ञापन
6 of 11
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने उसे लोहे के गेट से चिपके देखा तो फौरन पुलिस को खबर दी। बाद में पुलिस व स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को गेट से छुड़वाया और पीसीआर की मदद से आरएमएल अस्पताल भेजा। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त निलेश राय (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
7 of 11
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल बारिश के बाद काॅलोनी में करीब एक से डेढ़ फीट पानी भर गया था। गली के गेट के पास ही निजी बिजली वितरक कंपनी का खंभा लगा था। आशंका व्यक्त की जा रही इसी खंभे से गेट में करंट उतारा और निलेश हादसे का शिकार हो गया। मध्य जिला के रणजीत नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
8 of 11
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके का मुआयना किया है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव देवरिया, जमानिया तहसील, गाजीपुर, यूपी का रहने वाला निलेश पिछले करीब तीन साल से दिल्ली के पटेल नगर साउथ में पीजी में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।
9 of 11
upsc aspirant dead by current
- फोटो : अमर उजाला
निलेश ने बेंगलुरु के एक नामी संस्थान से बीटेक किया था। उसका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था। निलेश ने इस वर्ष यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास भी कर ली थी। अब वह मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ था। पढ़ाई के लिए वह घर के पास ही एक लाइब्रेरी में जाता था।
10 of 11
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सोमवार दोपहर के समय वह अपने लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश धीमी हुई तो वह चाय पीने के लिए वहां से निकल गया। गली से चंद कदमों की दूरी पर चाय की दुकान थी। वहां से चाय पीकर वह अपनी गली के कोने पर पहुंचा। बारिश तेज होने के कारण गली के एंट्री प्वाइंट पर एक-डेढ़ फीट पानी भारा था। निलेश पानी से बचकर एक ओर से जाने लगा। जैसे ही उसने गली में लगे लोहे के गेट को पकड़ा, उसे करंट लगा और वह गेट से चिपक गया।
रणजीत नगर थाना पुलिस को दोपहर में पटेल नगर साउथ, पावर जिम के पास एक युवक के करंट लगने की खबर मिली थी। घटनास्थल पर बारिश का पानी भरा हुआ था, छात्र को लोहे के गेट से करंट लगा था, छानबीन के बाद इस संबंध में सोमवार को ही मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की छानबीन जारी है। -एम. हर्षवर्धन, मध्य जिला पुलिस उपायुक्त