फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम गैंगरेप: महिला की काउंसलिंग के बाद यूपी पुलिस ने दर्ज किया केस, CCTV फुटेज भी लिए

Wed, 21 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
sohana gangrape
गुरुग्राम के सोहना से महिला को अगवा कर रातभर चलती कार में गैंगरेप कर ग्रेटर नोएडा में फेंकने के मामले में ग्रेटर नोएडा की पुलिस पीड़िता को लेकर सेक्टर 29 थाने पहुंची। जहां पर पुलिस आयुक्त और डीसीपी ईस्ट व वेस्ट ने महिला से पूछताछ की। महिला की काउंसलिंग की गई, जिसके बाद ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में यूपी पुलिस ने केस दर्ज किया।  (सभी फोटो: सुदर्शन)
विज्ञापन

2 of 5
sohana gangrape
नोएडा पुलिस की आठ सदस्यीय टीम सीओ अरुण सिंह के नेतृत्व में सेक्टर 29 थाना पहुंची। जहां पीड़िता की काउंसलिंग के बाद जांच शुरू हुई। पीड़िता से पूछताछ के दौरान पता चला कि एमजी रोड पर एक स्विफ्ट कार में सवार युवक उसे अपने साथ ले गए थे। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने 24 जगहों से सीसीटीवी के फुटेज मांगे हैं। 



 
विज्ञापन

3 of 5
sohana gangrape
मूल रुप से राजस्थान की रहने वाली महिला सोहना से किसी ऑटो से सोमवार की शाम एमजी रोड पहुंची थी। जहां पर स्विफ्ट में सवार तीन युवकों के साथ गई है। महिला के बार-बार बयान बदलने व सुबह नशे में पाये जाने के कारण पुलिस ने उसकी काउंसलिंग करवाई। जिसके बाद मामला यूपी में दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने यूपी के पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। बातचीत में उन्हें जांच में पूरी मदद का भरोसा दिया गया। 

4 of 5
sohana gangrape

गौरतलब है कि पहले मामला सोहना का बताया जा रहा था। बाद  में पता चला कि एमजी रोड से वह आरोपियों के साथ गई है। वारदात को अंजाम भी हरियाणा की सीमा में नहीं दिया गया है। जिसके कारण मामला यूपी में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैंगरेप - फोटो : SELF
 संदीप खिरवार पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध हालत में मिली महिला के बयान पर मामला दर्ज करने के बाद यूपी पुलिस जांच में जुटी है। जांच के दौरान उन्हें पूरा सहयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें