फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में खुले धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल्स-सैलून, घर से निकले लोग, देखे तस्वीरें

Mon, 08 Jun 2020 05:51 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सोमवार को करीब ढाई महीने बाद धर्मिक स्थल खुले। इसी के साथ श्रद्धालु भी धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिरों और तीर्थस्थलों की प्रबंधन समितियों ने सामाजिक दूरी और स्वच्छता संबंधी उपाय भी देखे गए। दिल्ली में 23 मार्च से लॉकडाउन के चलते सभी धार्मिक स्थल बंद थे। धार्मिक स्थलों के साथ-साथ शॉपिंग मॉल्स और सैलून भी खुले। आइए देखें तस्वीरे.....
विज्ञापन

2 of 8
गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSCMC) के चेयरमैन मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि प्रमुख गुरुद्वारों में सैनिटाइजेशन टनल स्थापित की गई हैं और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि श्रद्धालु धर्मस्थलों के गर्भगृह के भीतर अधिक समय तक ना रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन

3 of 8
जामा मस्जिद में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गई नवाज - फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि दिन की पहली नमाज के लिए मस्जिद को सुबह 5 बजे से नहीं खोला गया था। प्रार्थना के दौरान वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी और स्वच्छता उपायों को विशेष ध्यान रखा गया है।

4 of 8
नोएडा सेक्टर- 12 वी ब्लॉक शिव दुर्गा मंदिर खुला - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर मंदिर प्रबंधन समिति के सीईओ किशोर चावला ने कहा कि किसी भी तरह के प्रसाद और फूल की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि हमने मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक सैनिटाइजेशन टनल स्थापित किया है और लोगों की स्क्रीनिंग के लिए थर्मल गन का उपयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स मॉल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ग्राहकों का आना शुरू - फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ एनसीआर के कई इलाकों में शॉपिंग मॉल्स भी खुले। लोगों ने लंबे समय के बाद मॉल्स में खरीदारी की। हालांकि यहां भी कोरोना वायरस के चलते एहतियात बरती जा रही है। मॉल प्रबंधन ने लोगों सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की हुई है। दुकानों में भी सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 8
सुरक्षा उपायों के साथ खुले हेयर सैलून - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा उपायों के साथ कई इलाकों में हेयर सैलून भी खुले। सैलून में सारे उपकरणों को सैनिटाइज करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम शुरू किया गया । वहीं, कर्मचारी फेस मास्क और ग्लव्स के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सुरक्षा उपायों के साथ खुले हेयर सैलून - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय के बाद सैलून खुलने की वजह से ग्राहकों की वेटिंग दुकान से बाहर जा रही है। साथ ही ग्राहकों के लिए डिस्पोजेबल यूज एंड थ्रो कपड़ा दुकानों पर प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
नोएडा स्थित इस्कॉन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सरकार की तरफ से धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी जाने के बाद भी कई धार्मिक संस्थाओं ने एहतिहात के तौर पर मंदिर नहीं खोले हैं। इस्कॉन मंदिर प्रशासन, नोएडा ने कहा कि सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी है पर हम आज भी मंदिर नहीं खोल रहे हैं। हम स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और उसके बाद आपको मंदिर खुलने की जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें