फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः 206 दिन बाद कल से खुलेंगे सिनेमा हॉल, इन फिल्मों से होगी शुरुआत, जान लें हर नियम

Wed, 14 Oct 2020 12:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

- 206 दिन बाद खुलेंगे, माइक्रोबाइल फिल्म से निष्क्रिय होंगे वायरस 
विज्ञापन
1 of 5
सिनेमा हॉल की सफाई करते सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद गुरुवार से सिनेमा हॉल शुरू हो जाएंगे। पहले दिन उन फिल्मों से शुरुआत होगी, जिनका संचालन लॉकडाउन के कारण रोक दिया गया था। वहीं कांटेक्टलेस ट्रांजेक्शन पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए सिनेमा हॉल के बाहर ई-टिकट की चार मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही कई ऐसे नियम हैं जिनका लोगों को पालन करना होगा ताकि सिनेमा हॉल के जरिए कोरोना का प्रसार न हो। पढ़ें हर नियम...
विज्ञापन

2 of 5
15 अक्तूबर से खुलेंगे सिनेेमा हॉल - फोटो : एएनआई
इन मशीनों, प्रवेश द्वार समेत सीढ़ियों की रेलिंग व सीट पर माइक्रोबाइल लेमिनेशन की गई है। इसके संपर्क में आते ही सभी प्रकार के वायरस निष्क्रिय हो जाएंगे। पीवीआर प्रबंधन के मुताबिक फिलहाल कौन सी फिल्म चलाई जानी है। इसके लिए शेडयूल नहीं भेजा गया है। बुधवार देर रात तक शेडयूल के साथ फिल्म की हार्ड डिस्क भेजी जाएगी।  
विज्ञापन

3 of 5
खुलने से पहले सिनेमा हॉल की हुई सफाई - फोटो : अमर उजाला
शहर में 5 पीवीआर, 2 आइनॉक्स और 2 एसआरएस सिनेमा हॉल हैं। लॉकडाउन से पहले काफी अधिक भीड़ रहती थी। 206 दिन बाद सिनेमा हॉल खुलेंगे। इन दिनों में कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। ऐसे में ज्यादातर पीवीआर के बाहर लॉकडाउन से पहले चल रही फिल्म के पोस्टर व स्क्रीन लगी हुई हैं। सिनेमा हॉल खुलने की सूचना मिलते ही लोग यहां पहुंचकर जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं।

4 of 5
टिकट के लिए लगी किओस्क मशीन - फोटो : अमर उजाला
पीवीआर के उप प्रबंधक ने बताया कि कोविड-19 सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तैयारियां की जा रही हैं। तापमान जांच करने व हाथों को सैनिटाइज करने के उपरांत ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रयास है कि सभी टिकट मशीन से कैशलेस तरीके से ही बेची जाएं। इसके लिए टच स्क्रीन कियोस्क लगाए गए हैं। इन पर वायरस को रोकने के लिए माइक्रोबाइल फिल्म लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
पहले ऑर्डर देने वालों को पैक खाना दिया जाएगा। फिल्म के दौरान बीच-बीच में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा। सिनेमा हॉल के सभी कर्मचारियों का रोजाना स्वास्थ्य जांच होगा। सिनेमा हॉल में किस तरह के इंतजाम होंगे। इसके लिए शॉर्ट फिल्म तैयार कर यूट्यूब पर अपलोड की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें