उदयपुर में धार्मिक आधार पर की गई कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के खिलाफ बुधवार को दिल्ली में आक्रोश नजर आया। विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में बजरंग दल समेत कई संगठनों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कन्हैया लाल का अपराध केवल इतना था कि वह अपने धर्म की रक्षा के लिया खड़े हुए। आज भारत में रहने वाले हिंदू को अपने धर्म की रक्षा और अपने स्वाभिमान के लिए अपने सर की बली देनी पड़ रही है और प्रशासन मूक दर्शक खड़ा रहा।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि कन्हैया लाल ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, जिसके बाद दो मुस्लिम व्यक्तियों ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी और 28 जून को गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद जेहादी हत्यारों के द्वारा धमकी भरा विडियो जारी करना देश की संप्रभुता को चुनौती है, जिसे भारत की जनता, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।