फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पहली बार महिलाओं के लिए शुरू टू-व्हीलर टैक्सी

विज्ञापन
1 of 5
साइबर सिटी में 30 नंवबर को शुरू हुई टू-व्हीलर टैक्सी सुविधा के बाद अब देश में पहली बार महिलाओं के लिए अलग से यह सेवा शुरू की गई है। बुधवार को लेखिका व महिला अधिकार कार्यकर्ता प्रोफेसर मधु पूर्णिमा किश्वर ने इसकी शुरुआत की। पिंक ऑटो के तर्ज पर ‘बिक्सी पिंक नाम से यह सेवा लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

देश में पहली बार महिलाओं के लिए शुरू टू-व्हीलर टैक्सी

2 of 5
कंपनी के मुताबिक शहर में टू-व्हीलर टैक्सी सुविधा शुरू होने के बाद महिलाएं सुरक्षा की चिंता तथा पुरुष चालकों के साथ बैठने में संकोच के चलते इस सेवा को नहीं अपना पा रही थीं। इसकी वजह से अब महिलाओं के लिए अलग से यह सेवा शुरू की गई। इसमें चालक महिला ही होगी।
विज्ञापन

देश में पहली बार महिलाओं के लिए शुरू टू-व्हीलर टैक्सी

3 of 5
बिक्सी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सह-संस्थापक मोहित शर्मा ने कहा कि बिक्सी अन्य सुरक्षा फीचर भी पेश करती है, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि सफर के दौरान महिला मुसाफिर पूरी तरह महफूज रहे।

देश में पहली बार महिलाओं के लिए शुरू टू-व्हीलर टैक्सी

4 of 5
कंपनी के विशेष तौर पर विकसित किए गए ऐप में आपात स्थिति नंबर फीड करने की सुविधा है तथा एक एसओएस बटन भी है। इस बटन को दबाने पर बाइक की लोकेशन, बाइक का नंबर और चालक का नंबर तत्काल आपात नंबर पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में पहली बार महिलाओं के लिए शुरू टू-व्हीलर टैक्सी

5 of 5
इसमें सफर के लिए प्रथम तीन किलोमीटर पर 25 रुपये और इसके बाद 5 रुपये प्रति किलोमीटर किराया देना होगा। यह सुविधा हुडा सिटी सेंटर और इफको मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, साइबर सिटी और साइबर हब से मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें