अस्पताल में निरीक्षण के दौरान फोटो लेने से रोके जाने पर मधेपुरा (बिहार) से सांसद पप्पू यादव बिफर पड़े और कहा कि पप्पू यादव नाम है मेरा और संसद सदस्य हूं। कहां है ऐसा आदेश कि एक सांसद अस्पताल का निरीक्षण नहीं कर सकता और फोटो नहीं खींच सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
पप्पू यादव का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीज और वह भी एक स्त्री और दूसरा अन्य पुरुष यह व्यवस्था बिल्कुल ठीक नहीं है । उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेड खाली होने का दावा किया जा रहा है, जबकि हालात बिल्कुल उलट हैं। पप्पू यादव ने कहा कि वह इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखेंगे और संसद के अगले सत्र में अस्पतालों में मरीजों की स्थिति पर आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
पप्पू यादव का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
पप्पू यादव इन दिनों दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों का हालचाल जानने के लिए अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव केंद्र सरकार के राममनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा करने पहुंचे।
4 of 5
पप्पू यादव का दौरा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वहां एक ही बिस्तर पर एक स्त्री और पुरुष मरीज को भर्ती देख भड़क गए और अस्पतालकर्मियों को खरी-खोटी सुनाने लगे और कहा कि ऐसी व्यवस्था बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आपातकालीन विभाग में एक बिस्तर पर भर्ती एक मरीज को ऑक्सीजन लगा हुआ था और उसी बिस्तर पर एक और मरीज को लिटा दिया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों के साथ भी इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।
एक मरीज के तीमारदार ने बताया कि विटामिन की दवा बाहर से मंगवाई जा रही है तो अस्पतालकर्मियों ने बताया कि इस तरह की कुछ दवाएं अस्पताल में सप्लाई नहीं होती, लिहाजा बाहर से मंगवाना पड़ता है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल का भी निरीक्षण किया था और वहां कुछ मरीजों की आर्थिक मदद की थी।