फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे दो गुटों में जंतर-मंतर पर झड़प, छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 23 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रदर्शन के दौरान झड़प
जंतर मंतर पर मंगलवार को दो पक्षों में झड़प हो गया जिसके बाद पुलिस के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ। दरअसल, स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले जंतर मंतर पर हो रही जनसभा के दौरान कुछ लोगों ने प्रदर्शन करने आए जेएनयू व जामिया मिलिया इस्लामिया के कुछ छात्रों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की।
विज्ञापन

2 of 6
प्रदर्शन के दौरान झड़प
स्वदेशी जागरण मंच ने पूरे मामले से खुद को अलग कर लिया है। मंच का दावा है कि उसके कार्यकर्ताओं ने मारपीट नहीं की। मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच ने लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि.) एनएस मलिक की अगुवाई में मंडी हाउस से जंतर मंतर तक पैदल मार्च निकाला था। मार्च खत्म होने के बाद जनसभा हो रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रदर्शन के दौरान झड़प
इसमें डीयू के प्रो. अश्वनी महाजन, जेएनयू के प्रो. शतेंद्र शर्मा, इंडियन ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल के अध्यक्ष जमशेद आलम, मंच के प्रचार प्रमुख दीपक शर्मा, मीडिया समन्वयक ताराचंद उपाध्याय, कमलजीत, सुशील पांचाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

4 of 6
प्रदर्शन के दौरान झड़प
इसी बीच बीते दिनों झारखंड में दो युवकों की हत्या के खिलाफ जेएनयू व जामिया मिलिया इस्लामिया युनिवर्सिटी के छात्रों का एक समूह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रदर्शन के दौरान झड़प
नारेबाजी करते छात्र सभा स्थल की तरफ बढ़ रहे थे। तभी कुछ लोगों ने छात्रों को दौड़ा लिया और उनकी पिटाई की। इससे छात्र पी. अब्दुल नासिर के कपड़े फट गए और महबूब शहाना के हाथों में चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रदर्शन के दौरान झड़प
इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मामले को शांत किया और छात्रों को वापस लौटाया। पुलिस के मुताबिक, बगैर सूचना के कुछ छात्र जंतर मंतर पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें