संजय सिंह
चुनाव आयोग के पास दाखिल हलफनामें में संजय सिंह ने अपनी आय 224 रुपये व उनकी पत्नी की 49,874 रुपये दिखाई है। इनके पास कोई गाड़ी नहीं है। संजय सिंह के तीन बैंक खातों में 16,100 रुपये जमा हैं। जबकि उनकी पत्नी के तीन खातों में 27,000 हजार रुपये जमा है। संजय सिंह ने 59,000 रुपये की अचल संपत्ति दिखाई है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 4.27 लाख के सोने को मिलाकर 6 लाख रुपये से ज्यादा हैं। हलफनामे के मुताबिक, संजय सिंह के खिलाफ मानहानि समेत चार मामलों के साथ 13 दूसरे मामले भी दर्ज हैं।