फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स का जोक हुआ कॉपी बदले में मिले 51 रुपए, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

Fri, 17 Mar 2017 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
himanshu khodke - फोटो : सोशल मीड‌िया
सोशल मीडिया के इस दौर में जहां कोई भी पोस्ट धड़ल्ले से कॉपी और पेस्ट कर शेयर की जाती है, वहां लोगों को अक्सर पता भी नहीं होता कि आखिर यह वास्तव में किसकी‌ क्रिएटिविटी है। क्रिएट करने वाले का नाम कहीं बहुत पीछे छूट जाता है। कॉपी पेस्ट करने वाले तो इससे काफी पैसे भी कमा लेते हैं जबकि जो असली क्रिएटर है वह खाली हाथ रह जाता है।
विज्ञापन

2 of 8
himanshu khodke - फोटो : सोशल मीड‌िया
ऐसा ही कंटेंट कॉपी पेस्ट का एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि हिमांशू नाम का एक सोशल मीडिया यूजर है जो अक्सर ही अपने ट्विटर व फेसबुक अकाउंट पर जोक्स डालता रहता है। हिमांशू के एक जोक को कई लोगों ने बिना उसे क्रेडिट दिए कॉपी पेस्ट कर लिया जिसके बाद हिमांशू ने ऐसे ही चार लोगों के पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर शेयर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 8
himanshu khodke - फोटो : सोशल मीड‌िया
फिर क्या था ये पोस्ट डालते ही उनमें से एक माधव सक्सेना ने आगे बढ़कर हिमांशू को कहा कि मेरे पोस्ट के स्क्रीन शॉट को इस फोटो में से हटाओ जिस पर हिमांशू ने उसे याद दिलाया कि वो उसकी पोस्ट है।

51 रुपए वाला पोस्ट-

4 of 8
himanshu khodke - फोटो : सोशल मीड‌िया
माधव ने हिमांशू को कहा कि माना तेरा जोक था क्रेडिट तो दिया है अब। इस पर भी जब हिमांशू ने अपनी जिद नहीं छोड़ी तो माधव ने कहा कि अपना पेटीएम अकाउंट नंबर बता अभी 51 रुपए भेजता हूं।
विज्ञापन

5 of 8
himanshu khodke - फोटो : सोशल मीड‌िया
इसके बाद तो हिमांशू ने उसे अपना नंबर बताया और फिर माधव ने सच में उसे 51 रुपए ट्रांसफर किए जिसका स्क्रीन शॉट खुद हिमांशू ने शेयर किया।
विज्ञापन

6 of 8
himanshu khodke - फोटो : सोशल मीड‌िया
इसके बाद तो जैसे हिमांशू ‌हीरो ही बन गया। उसका ये पोस्ट और उस पर झगड़े की कहानी इतनी वायरल हुई कि कई मीडिया संस्थान इस पर स्टोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 8
himanshu khodke - फोटो : सोशल मीड‌िया
हालांकि कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। इन कहानियों के आने के बाद माधव जिसने हिमांशू के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए थे वह अपना नाम छिपाए जाने से काफी निराश था और उसने बकायदा ये अपील की कि उसका नाम ना छिपाया जाए।
विज्ञापन

8 of 8
himanshu khodke - फोटो : सोशल मीड‌िया
हिमांशू के इस ट्वीट पर तन्मय भट्ट ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया। अब हिमांशू को 51 रुपए मिलने के बाद से उसी पर कई जोक्स बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें