फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: वीकेंड पर भी सिनेमा घरों में पसरा रहा सन्नाटा, मात्र 48 लोग पहुंचे फिल्म देखने

Sun, 18 Oct 2020 09:18 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोग - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में सिनेमाघर खुलने के दूसरे दिन भी दर्शकों की भीड़ नहीं बढ़ी। हालांकि शनिवार को वीकेंड होने के कारण भीड़ बढ़ने की संभावना थी, लेकिन दूसरे दिन में एमजीएफ गुड़गांव मॉल में बने पीवीआर ही महज 48 टिकट की बिकीं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोग - फोटो : अमर उजाला
लोगों के मुताबिक, सिनेमाघरों में बनाई गई सामाजिक दूरी भी लोगों के कम आने का कारण बन रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोग - फोटो : अमर उजाला
करीब छह महीने बाद सिनेमाघर खुले हैं। ऐसे में लॉकडाउन से पहले से चल रही फिल्मों के साथ इसकी शुरुआत की गई है। दर्शकों को लुभाने के लिए पीवीआर प्रबंधन ने टिकट में 75 फीसदी तक की छूट दे दी है। इसके बावजूद भी लोगों की संख्या कम है। फिल्म देखने परिवार के साथ आए विशाल ने बताया कि सिनेमाघर में सामाजिक दूरी परिवार के लिए बाधा बन रही है। 

 

4 of 5
सीनेमा हॉल में नहीं जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों को एक साथ बैठाना चाहिए, लेकिन सभी के लिए समान नियम बनाते हुए दो लोगों के बीच एक कुर्सी का अंतर दिया गया है। पीवीआर प्रबंधक पूरण बोहरा ने बताया कि दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ नाम के लिए रही। पहले दिन महज 40 टिकट बिक्री हुई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोग - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन इसकी संख्या बढ़कर करीब 48 पहुंच गई। रविवार को छुट्टी के दिन लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के निर्देश पर ही सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए इस तरह की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें