फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

Sat, 09 Jan 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रहमण्यम स्वामी का कहना है कि देश की संस्कृति के पुर्नरुत्थान के लिए राम मंदिर का निर्माण करना जरूरी है। हम मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं जो कहता हूं वो होता है, अब कह रहा हूं कि मंदिर बनेगा।
विज्ञापन

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

2 of 16
हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल द्वारा स्थापित संस्थान अरुंधती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ की ओर से डीयू की आर्ट्स फैकल्टी स्थित काँफ्रेंस सेंटर में सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

3 of 16
इस सेमिनार के दौरान बाहर जमा एनएसयूआई, आइसा, केवाईएस, सीवाईएसएस ने विरोध प्रदर्शन किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद इस दौरान एनएसयूआई व एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी हुई। पुलिस ने यहां से कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है।

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

4 of 16
राम मंदिर जन्म भूमि: उभरते परिदृश्य विषय पर आयोजित इस सेमिनार के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए स्वामी ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी कार्य जबरदस्ती व कानून के खिलाफ नहीं किया जाएगा। दिवगंत अशोक सिंघल चाहते थे कि वहां राम मंदिर बने। हम इसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

5 of 16
उन्होंने इस बात का दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अयोध्या निर्माण को समर्थन देने का वादा किया था। इस सेमिनार के दौरान विभिन्न छात्र संगठनों डीयू के भगवाकरण का आरोप लगाते हुए आयोजन स्थल के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

6 of 16
उन्होंने सेमिनार का विरोध करने वालों को असहिष्णु बताया। उन्होंने कहा कि यह सेमिनार बेहद महत्वपूर्ण विषय पर है। इसमें नेता नहीं बल्कि इतिहासकार, शोधकर्ता और शिक्षाविद् शामिल होंगे।
विज्ञापन

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

7 of 16
विरोध कर रहे लोगों को आड़े हाथे लेते हुए उन्होंने कहा कि जो विरोध कर रहे हैं उन्हें अपनी राजनीति चमकानी है। वह प्रदर्शन करना चाहते हैं कर सकते हैं लेकिन उनके कारण कानून व्यवस्था बाधित होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

8 of 16
स्वामी ने कहा कि मैं जो कहता हूं व होता है। मैंने कहा कि था कि 2 जी घोटाले में राजा जेल जाएंगे। मैंने नेशनल हेराल्ड केस के लिए भी जो कहा है वह होगा। अब राम मंदिर के लिए कह रहा हूं।

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

9 of 16
बताया जा रहा है कि स्वामी अरुंधति संस्थान के अध्यक्ष हैं। दो दिवसीय इस सेमिनार में राम मंदिर से जुड़े तथ्यों, मंदिर से जुड़े कानूनी पहलू, अनुभव व भविष्य, विषय पर इतिहासकार, पुरातत्वविद व कानूनी विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। इस सेमिनार के विषय में आयोजकों का कहना है कि यहां तथ्यों के आधार पर ही विचार रखे जा रहे हैं।

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

10 of 16
सेमिनार के दौरान हंगामा
राम मंदिर जन्म भूमि पर आयोजित सेमिनार में जहां स्वामी ने अपने विचार रखे वहीं आयोजन स्थल के बाहर विभिन्न छात्र संगठन (एनएसयूआई व वामपंथी) ने जमकर प्रदर्शन किया।

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

11 of 16
शनिवार को जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई वैसे ही छात्र संगठनों ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

12 of 16
एक समय ऐसा आया जब एनएसयूआई कार्यकर्ता मुख्य द्वार तक पहुंच गए और अंदर जाने का प्रयास करने लगे। हालांकि भारी संख्या में पुलिस की तैनाती के कारण वह अंदर नहीं जा सके। इस दौरान एबीवीपी व एनएसयूआई समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई। मौके पर पुलिस ने मामले को सुलझा दिया।

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

13 of 16
माहौल ना बिगड़े इसके लिए भारी संख्या में आईटीबीपी के जवानों को भी तैनात किया गया। आर्ट्स फैकल्टी के बाहर छात्र युवा संघर्ष समिति, क्रांतिकारी युवा संगठन, आइसा व अन्य वामपंथी छात्र संगठनों ने भी प्रदर्शन किया।

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

14 of 16
क्रांतिकारी युवा संगठन का कहना है कि सांप्रदायिक ताकतें अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए विभिन्न समुदायों के बीच नफरत फैलाना चाहते हैं। इस एजेंडे का छात्र पुरजोर विरोध करेंगे।

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

15 of 16
सेमिनार स्थल के बाहर लगते रहे नारे
सेमिनार केदौरान आर्ट्स फैकल्टी छात्रों संगठनों केनारों से गूंजता रहा। जय श्री राम, मंदिर बनेगा, डीयू का भगवाकरण बंद करो-बंद करो नारों की गूंज कैंपस में सुनाई देती रही।

विज्ञापन

'मंदिर भी बनेगा, नेशनल हेराल्ड के लिए जो कहा वो भी होगा'

16 of 16
कल भी हो सकता है विरोध
दो दिवसीय इस सेमिनार का रविवार को समापन होना है। समापन समारोह में सुब्रहमण्यन स्वामी समापन भाषण देंगे। ऐसे में छात्र संगठनों ने संकेत दिए हैं कि वह ऐसे आयोजन केखिलाफ अपना विरोध कल भी जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें