फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ

विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड अदाकारा कटरीना से मिलने की चाहत में इलाहाबाद के मियाकापुरा गांव का कैफ (14) मुंबई पहुंच गया। रास्ता भटक गया तो पुलिस ने पकड़ा और शेल्टर होम में भेज दिया। कटरीना तो नहीं मिली, लेकिन कैफ परिजनों से 18 दिन तक जुदा रहा। परिजन उसकी तलाश में भटकते रहे।
विज्ञापन

कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ

2 of 8
ऑपरेशन स्माइल की मुंबई पहुंची टीम ने कैफ को ढूंढा और उसके परिजनों को सूचना दी। इसके अलावा 32 अन्य बच्चों को भी ऑपरेशन स्माइल की टीम ने मुंबई की अलग-अलग जगहों से बरामद किया। शुक्रवार को पुलिस लाइंस में अपने बच्चों को देखकर परिजनों की आंखें छलक आईं।
विज्ञापन

कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ

3 of 8
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कैफ की ही तरह हर बच्चे की अलग-अलग कहानी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन स्माइल अभियान के दौरान आठ दिनों में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 89 बच्चों को बरामद किया है।

कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ

4 of 8
मुंबई से बरामद किए गए बच्चे बहराइच का रिजवान, मुरादाबाद का नाविद, मथुरा का हरीश, कन्नई का जयप्रकाश, गोरखपुर का हुसैद्दीन, प्रतापगढ़ का सुधांशु, इलाहाबाद का हनफ, गढ़वाल का संदीप, प्रतापगढ़ का आसिफ, कुर्रा का विजय, फतेहपुर का राहुल, वाराणसी का अजय है।
विज्ञापन

कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ

5 of 8
इनके अलावा इलाहाबाद का उमर, जौनपुर का सिकंदर, जौनपुर का धर्मेंद्र, बस्ती का रवि, गाजीपुर का नंदलाल, बहराइच के हबीब, शमशुद्दीन, अख्तर अली, अब्दुल, रामनिवास, प्रदीप, कन्नौज का पंकज, भदोई का रामराज, मिर्जापुर का दीपू, सीतापुर का हाशिम, बांदा का दिनेश, श्रावस्ती का साफी, बाराबंकी का शिवम और झांसी का मोहित है। बरामद बच्चों की उम्र 12 से 17 साल है।
विज्ञापन

कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ

6 of 8
परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर ऋषिके श से 15 दिसंबर को भागे संदीप को मुंबई से बरामद किया गया। संदीप के पिता अजय ड्राइवर है, परिवार में संदीप की मां सीमा, बहन अंजली, बड़ा भाई संजय रहता है। ऑपरेशन स्माइल की टीम ने उसे ढूंढा और परिजनों को सूचना दी। भाई के मिलने की खबर सुन बहन अंजली अकेली ही गाजियाबाद पहुंच गई। पिता बाहर गए थे, उसके भाई और मां की तबियत खराब थी। अंजली 11वीं की छात्रा है। एसएसपी ने अंजली को सराहा और कहा कि यह होता है भाई-बहन का प्यार।
विज्ञापन

कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ

7 of 8
फतेहपुर का राहुल एक माह पहले मुंबई में रहने वाले भाई रवि से मिलने के लिए गया था, अंधेरी में उसे पुलिस ने पकड़ लिया। एक शेल्टर होम में भेज दिया। राहुल ने शेल्टर होम की संचालिका को भाई रवि का नंबर बताया। रवि को इसकी सूचना दी गई, तो वह भाई से मिलने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

कटरीना के लिए 18 दिन तक मुंबई में भटकता रहा 14 साल का कैफ

8 of 8
रवि ने बताया कि उससे पैसे लिए गए, इसके अलावा राहुल को उसे सौंपने की एवज में 20 हजार रुपये मांगे। पैसों का इंतजाम न होने के कारण शेल्टर होम संचालिका ने राहुल को रवि के हवाले नहीं किया। ऑपरेशन स्माइल की टीम ने उसे ढूंढा और परिजनों को सूचना दी तो मां निर्मला और भाई  रवि उसे लेने पुलिस लाइंस पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें