फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में फिर पैदा हुआ नया विवाद, कैंपस में जलाई मनुस्मृति

Wed, 09 Mar 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जेएनयू में मनुस्मृत‌ि को जलाया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में साबरमती ढाबा के बाहर मंगलवार को छात्रों ने मनुस्मृति ग्रंथ के पन्नों को जलाया। साथ ही महिला अधिकारों और आजादी की मांग की। जेएनयू एबीवीपी यूनिट के वाइस प्रेसीडेंट जतिन की अध्यक्षता में मनुस्मृति को जलाने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पिछले दिनों विवि के छात्रों पर कार्रवाई व विवि को बदनाम किए जाने विरोध में एबीवीपी छोड़ने वाले तीन छात्र प्रदीप नरवाल, राहुल यादव व अंकित हंस भी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन छात्रों ने फिर भी मनुस्मृति को जलाया।
Trending Videos
विज्ञापन

अनुमत‌ि के ब‌िना कार्यक्रम पर हो सकती है कार्रवाई

2 of 5
अनुमत‌ि के ब‌िना क‌िया गया कार्यक्रम - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली
उधर, इजाजत न देने के बाद भी कार्यक्रम आयोजित करने पर छात्रों पर बुधवार को कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। साबरमती ढाबा इसलिए विवादों में हैं, क्योंकि 9 फरवरी को आतंकी अफजल गुरु को लेकर आयोजित किए गए कार्यक्रम में देशविरोधी नारे यहीं लगे थे।
विज्ञापन

कैंपस में ऐसे मना मह‌िला द‌िवस

3 of 5
छात्राओं ने कैंपस में ऐसे मनाया मह‌िला द‌िवस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली
इसके अलावा  विश्वविद्यालय में छात्राओं ने काली पट्टी मुंह पर बांधकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

छात्राओं का व‌िरोध

4 of 5
काली बांधकर व‌िरोध - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली
कुलपति कार्यालय के नीचे मंगलवार को छात्राओं ने विरोध में धरना भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई द‌िल्ली
छात्राओं ने जेएनयू बचाओ, महिलाओं का सम्मान करो, जेएनयू कैंपस में एबीवीवी महिला कार्यकर्ताओं को परेशान न करो के नारे लिखकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें