फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न मर्डर केस: सुरक्षा में खामी देख भौचक रह गई सीबीएसई की टीम

Thu, 14 Sep 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
स्कूल के पीछे घूमता कर्मचारी
रायन इंटरनेशनल स्कूल के टॉयलेट में प्रद्युम्न की हत्या में सुरक्षा एक बड़ी खामी है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के निर्देश पर गठित सीबीएसई की टीम ने बुधवार को स्कूल का दौरा किया तो वहां के हालात देख भौचक रह गए...

 
विज्ञापन

2 of 6
स्कूल के इसी बाथरूम में हुआ था प्रद्युम्न का मर्डर
टीम ने स्कूल की सुरक्षा खामी को देखा। टीम ने भी माना कि स्कूल ने बोर्ड द्वारा सुरक्षा के तय मानको को ताक पर रखा था। हालांकि अधिकारिक तौर पर टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
   
 
विज्ञापन

3 of 6
स्कूल पहुंची फॉरेंसिक टीम
सीबएीसई की जांच टीम केंद्रीय विद्यालय संगठन के आगरा जोन के केंद्रीय विद्यालय स्कूल के डिप्टी कमिश्नर व प्रिंसिपल वाई अरुण कुमार और दिल्ली सरकार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रीत विहार के प्रिंसिपल कैलाश चंद के साथ तीन अन्य स्पोर्टिंग स्टाफ स्कूल पहुंचे।
 

4 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में करीब तीन घंटे तक टीम ने घटना स्थल से लेकर स्कूल के सभी सुरक्षा मानकों को देखा। टीम के सदस्यों ने मौके पर मौजूद डीसीपी साउथ अशोक बख्शी से भी बातचीत की। तीन घंटे की जांच के बाद अब टीम फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके आधार पर केंद्र सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।
   
 
विज्ञापन

5 of 6
गुरुग्राम में स्कूल के बाहर जमा लोग
टीम के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें स्कूल के साथ जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी के पहले को भी देखा जा रहा है। टीम ने जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट भी प्रशासन से मांगी है। इसमें सुरक्षा के इंतजामों का भी मौका मुआयना कर अपनी रिपोर्ट में दर्ज किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रयान स्कूल में तैनात पुलिस
सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई टीम ने स्टाफ, बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाए गए इंतजाम, सीबीएसई द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत मान्यता व परीक्षा के लिए खरा उतरता है या नहीं? सेफ्टी व सिक्योरिटी मापदंड, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उठाए गए कदम, पुलिस द्वारा उठाए गए कदम आदि की जानकारी ली। बता दें कि इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने का दावा कर रहा है और कई पहलू पर सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए कदम उठाए हैं। 

-आगरा जोन के केंद्रीय विद्यालय के डिप्टी कमिश्नर ने की जांच 
-रायन इंटरनेशनल स्कूल मर्डर
-आगरा जोन के केंद्रीय विद्यालय के डिप्टी कमिश्नर ने की जांच
-पांच सदस्यीय टीम ने किया स्कूल का दौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें