फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल : NGF इंजीनियरिंग कॉलेज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद, भारत मुर्दाबाद के नारे 

Thu, 14 Sep 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
1 of 7
demo pic
राजमार्ग पर तूमसरा के पास स्थित एनजीएफ इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के गुटों के बीच हुए झगडे़े के बाद भारत विरोधी नारे लगाते हुए कुछ छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस घटनाक्रम के बाद जहां कालेज प्रशासन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है, वहीं पुलिस भी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है। उधर कालेज में इस तरह से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों में रोष उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

2 of 7
गौरतलब है कि तूमसरा गांव में स्थित एनजीएफ कालेज में मंगलवार की देर सांय एक पार्टी चल रही थी। उसी दौरान एक लड़की को लेकर कुछ छात्रों में कहासुनी हो गई। बाद में मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ समय बाद ही कूलर को बदलने को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया तथा छात्रों के जम्मू कश्मीर, बिहार व पश्चिमी बंगाल के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते इन गुटों में सरिया व डंडे भी चले।
विज्ञापन

3 of 7
बताया गया कि इस झगड़े में बिहार का रहने वाला  सौरभ नामक छात्र घायल भी बताया जा रहा है। बाद में कालेज प्रशासन को जब इस झगड़े का पता चला तो प्रशासन ने आकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। किसी तरह से रात को तो मामला शांत हो गया, परंतु बुधवार की सुबह फिर से इन राज्यों के छात्र गुट बनाकर एकत्रित हो गए तथा फिर से झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते जम्मू कश्मीर व पश्चिम बंगाल के छात्रों ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद भारत मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख वहां अफरातफरी मच गई।

4 of 7
demo pic
इस मामले को बढ़ता देख तथा भारत विरोधी नारे लगते देख कालेज प्रशासन ने आनन-फानन में कालेज की छुट्टी कर दी तथा स्थानीय छात्र अपने घरों को चले गए। वहीं हास्टल में रहने वाले छात्रों को भी हास्टल में भेज दिया गया। बाद में मामले की सूचना मिलने के बाद बताया गया है कि पुलिस भी मौके पर गई, लेकिन पुलिस इस मामले से बिल्कुल साफ मना कर रही है।
विज्ञापन

5 of 7
demo pic
उधर कालेज के चेयरमैन अश्विनी प्रभाकर ने बताया कि फिलहाल मामला शांत हो गया है। देश विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने की बात जानकारी में आई है। देश विरोधी नारे लगाने वालों की पहचान कर ली गई है। बुधवार को कालेज की छुट्टी कर दी गई है तथा  बृहस्पतिवार को मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी छात्र दोषी  पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
demo pic
वहीं पुलिस अधिकारियों से जब इस मामले में संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फान नहीं उठाए। बाद में सदर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कालेज में छात्रों के बीच झगड़े की सयूना मिली है। कालेज के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है ताकि कोई विवाद न हो। वहीं डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि अभी तक उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाही की जाएगी। अभी तक कालेज की तरफ से भी कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
demo pic
शिकायतकर्ता सौरभ ने शिकायत दी है कि कालेज में पार्टी थी कि भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। मैने रोका था मारपीट कर दी । शिकायत में मोहम्मद मोहसीन, नावेद सैयद, सरफराज पर आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि ये तीनों छात्र बिहार के रहने वाले है। इसने लिखित शिकायत दी है। जबकि पुलिस का कहना है कि तीनों छात्रों ने शराब पी हुए थे। सूत्रों का कहना है कि इन तीनों छात्रों को पुलिस ने बैठा रखा है, जबकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें