फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई BMW कार, चपेट में कई मोटरसाइकिल भी

Fri, 08 Jun 2018 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
bmw fire - फोटो : अमर उजाला
नेहरू प्लेस मार्केट में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बीएमडब्ल्यू कार में आग लग गई। आग से कार पीछे से पूरी जल गई। आग ने पास में खड़ी चार मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग से किसी केहताहत होने के समाचार नहीं है। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
bmw fire - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के  अनुसार बीएमडब्ल्यू कार सेल्सटेक रिसर्च टेक्रोलॉजी प्राइवेट लि. कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है। बृहस्पतिवार दस बजे ड्राइवर राजवीर मालिक अजीत जैन को कार्यालय छोडने आया था।मालिक को छोड़कर जब वह वापस जाने लगा और उसने पार्किंग से कार बाहर निकालने की कोशिश की तभी कार में पीछे की तरफ धुंआ निकलते देखा।

 
विज्ञापन

3 of 4
bmw fire - फोटो : अमर उजाला
जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर निवासी राजवीर कार से तुरंत नीचे उतर गया। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग से कार का पिछला हिस्सा पूरा जल गया।  आग ने पास में पार्किंग में खड़ी चार बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक भी काफी हद तक जल गईं।

 
विज्ञापन

4 of 4
bmw fire - फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौकेपर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। कालकाजी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आग केकारणों का पता कर रही है। पुलिस ने मौकेपर एफएसएल को बुलाकर जली हुई कार की मैकेनिक जांच कराई थी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें