फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपियों को किया गिरफ्तार तो थाने पहुंची पत्नियां, पुलिसवालों की कर दी जमकर पिटाई

Thu, 07 Jun 2018 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jaitpur police station
दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में एक महिला ने दो व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व मारपीट करने का आरोप लगाया था। जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों की पत्नियों ने जैतपुर थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और...
विज्ञापन

2 of 5
jaitpur police station
आरोपियों की पत्नियों ने जैतपुर थाने पहुंचकर में जमकर हंगामा किया और महिला जांच अधिकारी के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अर्जुन उर्फ चंदन और अशोक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
jaitpur police station - फोटो : अमर उजाला
इनके पड़ोस में रहने वाली महिला का आरोप है कि वह शाम को घर से निकली तो वे उसे जबरन उठाकर अपने कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को थाने ले गई तो उनकी पत्नियां भी अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गईं।

4 of 5
delhi police
उन्होंने अपने पतियों को झूठे केस में फंसाने की बात कहते हुए थाने मे हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की पत्नियों को समझाने का प्रयास किया, पर वह नहीं मानीं और पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
good work by delhi police
इस दौरान महिला जांच अधिकारी एएसआई को चोट आई है। हाथापाई में उनका मंगलसूत्र भी टूटकर गिर गया। पुलिस ने आरोपियों की पत्नियों के खिलाफ भी मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। हालांकि किसी आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें