यूजीसी की ओर से शिक्षकों के लिए तय एकेडमिक परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स (एपीआई) योजना को वापस लेने की मांग को लेकर डीयू शिक्षकों ने अनोखे तरीके से विरोध जताया।
विज्ञापन
2 of 6
किताबें फेंककर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के आह्वान पर शिक्षकों ने फिरोजशाह कोटला मैदान से लेकर आईटीओ चौराहे तक किताब रैली निकाली। इस किताब रैली में लगभग हजार से अधिक शिक्षकों व विभिन्न छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
3 of 6
किताबें फेंककर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
रैली में आप विधायक संजीव झा भी शिक्षकों को समर्थन देने के लिए पहुंचे। डूटा अध्यक्ष नंदिता नारायण ने कहा कि किताब रैली को यूजीसी मुख्यालय तक जाना था, लेकिन मुख्यालय तक बैरिकेडिंग किए जाने के कारण वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई।
4 of 6
किताबें फेंककर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शिक्षकों ने आईटीओ चौराहे पर किताबें सड़क पर रखकर अपना विरोध जताया। शिक्षकों की ओर से एक मानव श्रृंखला भी बनाई गई।
विज्ञापन
5 of 6
किताबें फेंककर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षकों की रैली के कारण आईटीओ चौराहा कुछ देर तक जाम भी रहा। डॉ नंदिता ने बताया कि अभी विरोध स्वरूप प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा।
साथ ही दाखिला प्रक्रिया का भी शिक्षक बहिष्कार करेंगे। वहीं स्थायी नियुक्ति जैसे मुद्दे को लेकर डीयू अधिकारियों से बातचीत जारी है। अब आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को डूटा कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है।