फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स को 2 साल पहले ही पता था कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, यकीन ना हो तो ये देखें

Thu, 11 May 2017 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
bahubali - फोटो : सोशल मीड‌िया
'बाहुबली: द बिगनिंग' के रिलीज के बाद से ही दो सालों तक हर कोई यह जानने की कोशिश करता रहा कि आखिर कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा। 2 सालों तक इस सवाल को कहां नहीं पूछा गया, कितने जोक्स और कितनी ही कहानियां बनीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
bahubali - फोटो : सोशल मीड‌िया
फिर आखिरकार 2015 में रिलीज हुई इस‍ फिल्‍म का दूसरा भाग 2 साल बाद 28 अप्रैल 2017 को रिलीज हुआ है और लोगों को 'कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा...?' सवाल का जवाब भी मिल गया। देखते ही देखते यह फ‌िल्म 1000 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फ‌िल्म बन गई।
विज्ञापन

3 of 6
bahubali - फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां फिल्म के डायरेक्टर राजामौली के साथ पूरी यूनिट ने इस सवाल के जवाब को छिपाए रखने में इतनी मेहनत की वहीं एक शख्स था जिसने दो साल पहले ही इस बात का अनुमान लगा लिया था और वो भी इतना सटीक कि शायद उसे भी अंदाजा नहीं रहा होगा।

4 of 6
bahubali - फोटो : सोशल मीड‌िया
सुनने में काफी अजीब लग सकता है लेकिन सुशांत दहल नाम के इस शख्स ने जुलाई, 2015 में ही अपने अनुमान में फिल्‍म की एकदम सही स्‍टोरी बता दी थी।
विज्ञापन

5 of 6
bahubali - फोटो : सोशल मीड‌िया
करोड़ों रुपए के इस सवाल का जवाब सुशांत ने दो साल पहले ही कोरा पर दे दिया था। 2015 में कोरा पर किसी ने पूछा था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा और इसके जवाब में सैकड़ों रिप्लाई आए लेकिन सुशांत का जवाब बेहद सटीक था। आगे देख‌िए क्या था जवाब...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाहुबली - फोटो : कोरा
सुशांत ने अपने जवाब में लिखा था, 'मेरा अनुमान है, अमरेंद्र बाहुबली और भल्लादेव को एक ही लड़की देवसेना से प्यार हो जाता है। देवसेना भल्लालदेव की जगह अमरेंद्र को उसके दयालु स्वभाव की वजह से चुनती है। अपना राज्या और प्रेमिका को खोने की वजह से भल्लादेव निराश हो जाता है। अपेन पिता के समर्थन से भल्लालदेव अमरेंद्र के खिलाफ जाल बनाता है और राजमाता शिवगामी को किसी तरह मना लेता है और वो अमरेंद्र बाहुबली को मारने का आदेश देती हैं। हालांकि कटप्पा को अमरेंद्र पसंद होता है, इसके बावजूद वो रानी का आदेश मानता है और बाहुबली को मार देता है। उसे इस बात का ताउम्र पछतावा होता है और वो अपनी गलती को सही करने का एक मौका ढूंढता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें