कविता बरौनी 2011 में महज 20 साल की थीं जब उन्होंने नौकरी करना शुरू किया। यहीं उनकी मुलाकात नितेश वर्मा से हुई। दोनों की मुलाकात जल्द ही दोस्ती और फिर प्यार में तब्दील हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 15
- फोटो : Daily Mail
दोनों अभी जिंदगी को खूबसूरत बनाने के सपने देख ही रहे थे कि इस प्यार से जलने वाले उसके पड़ोसी ने कविता के ऑफिस में काम करने वाले दो लोगों के साथ मिलकर कविता पर तेजाब से हमला कर दिया।
विज्ञापन
3 of 15
- फोटो : Daily Mail
असल में कविता का पड़ोसी सैफ इस बात से जलता था कि कविता एक तो नौकरी करती है और अपने ही एक सहकर्मी से प्यार कर शादी के बंधन में बंधने का प्लान बना रही है।
4 of 15
- फोटो : Daily Mail
जून 2012 को उसने कविता के ऑफिस में काम करने वाले दो लोगों के साथ मिल कर कविता पर एसिड अटैक किया जिसमें कविता बुरी तरह झुलस गईं। इसके बाद कविता के साथ उनके ही परिजनों ने जो किया वो और भी दिल दहला देने वाला था।
विज्ञापन
5 of 15
- फोटो : Daily Mail
गरीब होने की वजह से कविता के परिजनों ने उनका इलाज कराने में असमर्थता जता दी और ये भी कहा कि अगर उसने हमलावरों के खिलाफ आवाज उठाई तो वो कविता को कभी घर में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन
6 of 15
acid attack survivor
- फोटो : Daily Mail
इस दौरान कविता के घर वालों ने उसे अस्पताल में मिलने जाना भी बंद कर दिया। इस सदमे ने कविता को डिप्रेशन में ढकेल दिया। उसने किसी से भी मिलना-जुलना छोड़ दिया।
विज्ञापन
7 of 15
- फोटो : Daily Mail
लेकिन मुसीबत की इस घड़ी में नितेश मसीहा की तरह सामने आया और उसने कविता का हाथ थाम लिया। घर वालों के छोड़ने के बाद नितेश ने कविता का इलाज कराने के लिए दौड़ भाग शुरू की।
8 of 15
- फोटो : Daily Mail
रोज शाम ऑफिस से निकलने के बाद नितेश सीधे कविता के पास जाता और घंटों उससे बातें करता और ये यकीन दिलाता कि वो हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा।
9 of 15
- फोटो : Daily Mail
टूट चुकी कविता को लगने लगा था कि जिस तरह से उसका चेहरा झुलस गया है उसे कोई भी स्वीकार नहीं करेगा। कुछ दिन बाद नितेश भी उसे छोड़ कर चला जाएगा। कविता ने अपनी तरफ से भी कोशिश की ताकि नितेश उसे छोड़ कर चला जाए लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
10 of 15
इस दौरान कविता की मुलाकात प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर विवेक कुमार सक्सेना से हुई जिसने कविता की हालत और उसकी गरीबी को देखते हुए तय किया कि वो मुफ्त में कविता का इलाज करेंगे।
11 of 15
एसिड अटैक
इस दौरान नितेश कविता को ये हौसला देता रहा कि उसे अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और दोषियों के बारे में पुलिस को बताना चाहिए।
12 of 15
निते्श के भरोसे ने कविता को हिम्मत दी और उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताई और दोषियों की पहचान भी कराई। जुलाई 2012 में कविता पर एसिड फेंकने वाला सैफ गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ ही महीने जेल रहने के बाद उसे जमानत मिल गई।
13 of 15
- फोटो : DEMO Pics
कविता का कहना है कि इसके बाद भी सैफ और उसके लोग उसे केस वापस लेने की धमकी देते हैं लेकिन अब कविता पीछे हटना नहीं चाहती। वो अपने गुनाहगारों को जेल की सलाखों के पीछे देखना चाहती है जिसकी लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
14 of 15
- फोटो : डेमो पिक
इस बीच कविता की तीन बार सर्जरी हो चुकी है जिससे उनका चेहरा अब फिर से सामान्य होने लगा है। कविता का उनके सबसे मुश्किल समय में साथ देने वाले नितेश ने इसी 17 अप्रैल को उनसे शादी भी कर ली। कविता बताती हैं कि शादी के लिए तैयार होने जब वो ब्यूटी पार्लर गईं तो उन लोगों ने मेकअप करने से ही इनकार कर दिया।
कविता कहती हैं कि शुरू में नितेश के घर वाले भी इस शादी के पक्ष में नहीं थे लेकिन नितेश ने उन्हें मनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। शादी के बाद अब कविता अपने ससुराल वालों के साथ खुशी-खुशी रह रही हैं। हालांकि न्याय की उनकी लड़ाई अभी भी जारी क्योंकि उनका अपराधी अभी भी खुलेआम सड़कों पर घूम रहा है और उन्हें फिर से ऐसा ही अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। (स्टोरी व फोटो साभार: dailymail.co.uk)