फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी-विदेशी सभी उड़ा रहे कानून की धज्जियां, ये है अंतरराष्ट्रीय मेला

विज्ञापन
1 of 10
पूरा सूरजकुंड मेला सीसीटीवी कै मरे में कैद है फिर भी मेले में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को पश्चिम बंगाल से आई महिला शिल्पकार ने अपने साथी शिल्पकार पर सामान चुराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। (सभी फोटो : अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन

देसी-विदेशी सभी उड़ा रहे कानून की धज्जियां, ये है अंतरराष्ट्रीय मेला

2 of 10
पश्चिम बंगाल के बोलपुर वीरभूमि से बहारून निशा नामक शिल्पकार आई हैं। उन्हे 623 नंबर शॉप दिया गया है। उनके साथ अन्य शिल्पकार भी आए हुए हैं। महिला ने मंगलवार की रात अपना सामान सामने वाले शॉप नंबर 617 में रख दिया।
विज्ञापन

देसी-विदेशी सभी उड़ा रहे कानून की धज्जियां, ये है अंतरराष्ट्रीय मेला

3 of 10
सुबह जब सामान लेने गई तो देखा कि उसके बैग का चैन टूटा हुआ है और उसके कपड़े चोरी हो गए हैं। महिला का आरोप है कि सामान उन्हीं के साथी शिल्पकार ने ही चुराया है। उन्होेंने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

देसी-विदेशी सभी उड़ा रहे कानून की धज्जियां, ये है अंतरराष्ट्रीय मेला

4 of 10
इतना ही नहीं मेले में धूम्रपान पर प्रतिबंध है लेकिन यहां देसी के साथ विदेशियों को भी सुट्टा मारते हुए देखा गया। हालांकि इस बीच नगाड़े की कला के लिए मशहूर पलवल जिला के होडल के गांव बंचारी के रणजीत सिंह की नगाड़ा टीम इन दिनों अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में नगाड़ों की धुनों से सैलानियों का भी ध्यान खींच रही हैं।
विज्ञापन

देसी-विदेशी सभी उड़ा रहे कानून की धज्जियां, ये है अंतरराष्ट्रीय मेला

5 of 10
टीम में 10 सदस्य हैं और  पांच टीम मेले में लोगों  का मनोरंज कर रही हैं। टीम के लीडर रणजीत सिंह पिछले 20 वर्षों से मेले में लगातार आ रहे हैं और मेले में अपनी संस्कृति  का प्रचार  कर रहे हैं। रणजीत सिंह नगाड़े पर बृज के रसिया और होली के गीतों की प्रस्तुति देते हैं।
विज्ञापन

देसी-विदेशी सभी उड़ा रहे कानून की धज्जियां, ये है अंतरराष्ट्रीय मेला

6 of 10
उन्होंने बताया कि उनसे पहले उनके भाई नगाड़ा बजाने का काम करते थे। नगाड़े का महत्व तो काफी पुराना है। रामायण में राम की रावण पर जीत के बाद और महाभारत में पांडवों की कौरवों पर जीत के बाद देवताओं ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया था।
विज्ञापन

देसी-विदेशी सभी उड़ा रहे कानून की धज्जियां, ये है अंतरराष्ट्रीय मेला

7 of 10
रणजीत सिंह ने बताया कि नगाड़े बजाने का काम पूरे  बंचारी  गांव में किया जाता है। गांव में हर घर से कोई न कोई सदस्य इस काम से जुड़ा है।

देसी-विदेशी सभी उड़ा रहे कानून की धज्जियां, ये है अंतरराष्ट्रीय मेला

8 of 10
रणजीत सिंह बताते हैं देश के कई राज्यों में अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम में 20 नगाड़े और 10 पार्टी हैं जो  अलग-अलग राज्यों में प्रस्तुतियां देती हैं।

देसी-विदेशी सभी उड़ा रहे कानून की धज्जियां, ये है अंतरराष्ट्रीय मेला

9 of 10
रणजीत सिंह खुद आगरा के ताज महोत्सव में करीब 10 वर्षों से प्रस्तुति देते आ रहे हैं। इसके अलावा लखनऊ महोत्सव,  प्रगति मैदान, जयपुर और उदयपुर, नागपुर और नागालैंड में प्रस्तुति दे चुके हैं।
विज्ञापन

देसी-विदेशी सभी उड़ा रहे कानून की धज्जियां, ये है अंतरराष्ट्रीय मेला

10 of 10
सन 2002 में प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में  दिल्ली सरकार की ओर से उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पर गोल्ड मेडल दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें