फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर उपाय हो गया फेल जब आसमान ने बरसानी शुरू की आग

Sat, 04 Jun 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने लोगों को शनिवार को बेहाल कर दिया है। सुबह 10 बजे ही शहर का पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि, सुबह 7 बजे से ही घर से बाहर निकलने में लोगों को मुश्किल हुई। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले एक दो दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते हुई बारिश से एक-दो दिन के लिए मौसम थोड़ा सुहावना हो गया था। तापमान में भी करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। लेकिन, सूर्य देव ने फिर से अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को जहां शहर का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, शुक्रवार को सुबह दस बजे ही पारा 41.7 और न्यूनतम 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का मानना है कि शनिवार और रविवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि घर से बाहर निकलने पर सिर को ढककर निकलें और अधिक से अधिक पानी का पीएं। ताकि, शरीर में पानी की कमी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी में इंसान ही नहीं पक्षी भी बेहाल हैं। गर्मी की चपेट में आकर अब तक कई पक्षियों की मौत तक हो चुकी है। यही नहीं जानवरों के अस्पतालों में इन दिनों कबूतर, तोता, चील, बगुला, मोर समेत दर्जनों पक्षियों का इलाज चल रहा है। शहर के अस्पतालों में हर रोज 10 से 12 पक्षी इलाज के लिए लाए जा रहे हैं। डॉक्टर भी पक्षियों को गर्मी से बचाने के लिए लोगों को घर के बाहर और छत पर मिट्टी के बर्तन में पानी रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें