बीसीए छात्र ने फेसबुक पर महिला से दोस्ती कर संबंध बनाए और पर्सनल फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 30 लाख की रंगदारी मांगी। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र को वैशाली सेक्टर-7 रामप्रस्थ ग्रीन से गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि मथुरा के कृष्णापुरम निवासी राज गुप्ता फिलहाल दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहता था। वह शिएट्स यूनिवर्सिटी मथुरा से बीसीए चौथे सेमेस्टर का छात्र है।
विज्ञापन
पोस्टर देख पति ने जाना पत्नी के नाजायज संबंधों का सच
2 of 5
कुछ दिन पहले तक दिल्ली में ही अकाउंट्स की पार्ट टाइम जॉब करता था। राज करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए वैशाली सेक्टर-7 रामप्रस्थ ग्रीन निवासी एक गृहिणी के संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और संबंध बन गए। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले महिला और छात्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने महिला से 30 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
पोस्टर देख पति ने जाना पत्नी के नाजायज संबंधों का सच
3 of 5
न देने पर उसने पर्सनल फोटो को सार्वजनिक करने और पति को भेजने की धमकी दे डाली। पुलिस के अनुसार डरी सहमी महिला ने यह बात सबसे छिपाए रखी। मगर पिछले सप्ताह पति को पता चल गया। जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने महिला के जरिए उसे वैशाली बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।
पोस्टर देख पति ने जाना पत्नी के नाजायज संबंधों का सच
4 of 5
गिरफ्तारी के बाद छात्र ने कहा कि उसने गलती कर दी। उसने महिला के पति से माफी भी मांगी। आरोपी ने महिला के घर के गेट पर हाथ से लिखा एक पोस्टर चस्पा कर दिया। जिस पर लिखा था 30 लाख या अपने घर की इज्जत, क्या चाहता है। अगर 30 लाख न दिए तो पत्नी की फोटो बाजार में फैला दूंगा।’
पोस्टर देख पति ने जाना पत्नी के नाजायज संबंधों का सच
5 of 5
पोस्टर देखने के बाद पति ने महिला से पूछताछ की। जिसके बाद उसे पूरी कहानी का पता चला। इसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी ने बताया कि पुलिस उसे पकड़ न सके इसके चलते उसने फोन न करते हुए लिखकर रंगदारी मांगी। पुलिस ने महिला से आरोपी को फोन कराकर उसे रामप्रस्थ मिलने के लिए बुलवाया। साथ ही रुपये देने की बात भी कही। जिसके बाद आरोपी रविवार को वैशाली रामप्रस्थ पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।