पिछले कुछ महीनों में यूपी की अखिलेश सरकार ने पांच ऐसे परिवारों को मदद दी है जिन्हें इसकी सख्त जरूरत थी। ये सब हो सका सोशल मीडिया की ताकत के चलते। जैसे ही लोगों ने इनके दर्द को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो सरकार की आंखें खुल गईं। आगे जानिए कौन हैं वो पांच परिवार...
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दर्द छलकते ही बदली इन 5 परिवारों की जिंदगी
2 of 6
आर्थिक रूप से कमजोर एक युवती की शादी दो बार टूटी। तीसरी बार ऐसा न हो
इसलिए उसने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई। यह मामला
सोशल मीडिया में छाया तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस पर तुरंत
संज्ञान लिया। सीएम ने जिलाधिकारी को 5 लाख रुपये की मदद करने के लिए कहा। (फोटो :हाल ही में यूपी सरकार ने फुटपाथ पर वजन तौलने का काम कर पढ़ाई करने वाले गरीब छात्र हरेंद्र की भी आर्थिक मदद की थी)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दर्द छलकते ही बदली इन 5 परिवारों की जिंदगी
3 of 6
कुशीनगर निवासी एक युवती का परिवार कई साल पहले नोएडा में आकर रहने लगा था। उसके पिता प्राइवेट कंपनी में माली का कार्य करते हैं। युवती टिफिन बनाने का काम करती है। उसके 2 भाई और दो बहने हैं। एक भाई के पैर में कुछ परेशानी है। इसके चलते इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा है। (फोटो : बेहद गरीब परिवार की सुशमा वर्मा ने महज 15 साल की उम्र में -सबसे कम उम्र में- पीएचडी में नामांकन कराने का इतिहास रचा तो अखिलेश सरकार ने की इस परिवार की मदद)
सोशल मीडिया पर दर्द छलकते ही बदली इन 5 परिवारों की जिंदगी
4 of 6
सेक्टर-49 बरौला की रहने वाली युवती की शादी दो बार महज इसलिए टूट गई क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। यह मामला सोशल मीडिया पर छाया रहा। इस पर अखिलेश यादव ने संज्ञान लेते हुए और डीएम को युवती की शादी में मदद करने के लिए कहा। (फोटो : बेहद गरीब परिवार के इन दो भाइयों के आईआईटी में सलेक्शन के बाद यूपी सरकार ने की इनकी मदद)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दर्द छलकते ही बदली इन 5 परिवारों की जिंदगी
5 of 6
युवती ने सीधे पीएम को पत्र लिखा था। प्रधानमंत्री कार्यालय से युवती की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए थे। जिला प्रशासन अपनी रिपोर्ट भेज चुका है। लेकिन पीएमओ कार्यालय से अब तक कोई मदद संबंधी घोषणा नहीं हुई है।(फोटो : एक पुलिस वाले के गुस्से का शिकार हो बुढ़ापे में अपनी आमदनी का जरिया खो देने वाले इस बुजूर्ग की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी सरकार ने की इनकी मदद)
सोशल मीडिया पर दर्द छलकते ही बदली इन 5 परिवारों की जिंदगी
6 of 6
नोएडा पर सीएम की विशेष नजर है। जब भी कोई बात आती है तो वह मदद करने में मौका नहीं चूकते हैं। दो माह के अंदर यह तीसरी सहायता सीएम द्वारा की गई है। मेट्रो स्टेशन के नीचे तौलने वाली मशीन लगाकर पढ़ाई का खर्च निकालने वाले छात्र हरेंद्र को पांच लाख दिए। बिसाहड़ा मामले में इकलाख के परिजनों को आर्थिक मदद दी गई थी। अब सीएम का संदेश डीएम के पास आया है कि युवती के परिजनों को बता दो कि आर्थिक मदद जरूर होगी।