फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताराम येचुरी की अंतिम यात्रा: पूर्व उपराष्ट्रपति से लेकर चीन के राजदूत ने दी श्रद्धांजलि, एम्स को सौंपा शव

Sat, 14 Sep 2024 04:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी की अंतिम यात्रा - फोटो : भूपिंदर सिंह
सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को उनके दिल्ली स्थित आवास से पार्टी कार्यालय लाया गया। इसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ मौजूद रही। बता दें कि सीताराम येचुरी का 12 सितंबर को इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में निधन हो गया था।
विज्ञापन

2 of 6
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी - फोटो : भूपिंदर सिंह
येचुरी सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन भी सीताराम येचुरी के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली स्थित सीपीआईएम कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी पहुंचे। कांग्रेस संसदीय समिति की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सीपीआईएम कार्यालय पहुंचकर सीताराम येचुरी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जैसे जयराम रमेश, राजीव शुक्ला और अजय माकन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 6
अखिलेश यादव ने भी दी श्रद्धांजलि - फोटो : भूपिंदर सिंह
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सीताराम येचुरी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

4 of 6
रिसर्च के लिए एम्स को दान किया गया सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर - फोटो : भूपिंदर सिंह
रिसर्च के लिए एम्स को दान किया गया सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर
येचुरी का पार्थिव शरीर आज सीपीआईएम कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद उनके शव को उनकी इच्छा के मुताबिक मेडिकल रिसर्च के लिए एम्स को सौंप दिया गया। सीताराम येचुरी का गुरुवार दोपहर 3:05 बजे 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए एम्स, नई दिल्ली को दान कर दिया। सीताराम येचुरी को पहले 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
सीताराम येचुरी की अंतिम यात्रा - फोटो : भूपिंदर सिंह
छात्रसंघ के समय से राजनीति में रहे सक्रिय
सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव और पार्टी के संसदीय समूह के नेता थे। उनका जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्हें 2016 में राज्यसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीताराम येचुरी की अंतिम यात्रा में शामिल लोग - फोटो : भूपिंदर सिंह
आपातकाल में जेएनयू में रहते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह लगातार तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1984 में उनको सीपीआईएम की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। 2015 में उनको पार्टी का महासचिव चुना गया और उसके बाद से इस पद पर बने हुए थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें