फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड ब्लॉगर से दरिंदा बना प्रेमी: आफताब का सनसनीखेज खुलासा, बताया 10 दिन तक श्रद्धा का इंस्टाग्राम क्यों चलाया?

Tue, 15 Nov 2022 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने लिव इन रिलेशन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर (26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए। महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम तक शव के 35 टुकड़ों में से करीब 13 मिल गए हैं। सभी टुकड़े हड्डियों में रूप में मिल रहे हैं। आरोपी ने बताया कि उसने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। उसके बाद शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद पिट्टू बैग में शव के एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा। वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा। 
 
विज्ञापन

2 of 13
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
हर रात दो बजे वह टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। महरौली पुलिस ने करीब छह महीने बाद जब आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है तो उसने ये सनसनीखेज खुलासा किया। 

 
विज्ञापन

3 of 13
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
आरोपी युवक का कहना है कि दोनों एक-दूसरे पर संदेह करते थे। उसे शव को ठिकाने लगाने का आइडिया विदेशी क्राइम सीरियल डेक्सटर से आया था।

4 of 13
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आफताब पुलिस को ये कहकर गुमराह करता रहा कि झगड़ा होने के बाद श्रद्धा छोड़कर चली गई है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आफताब को किसी तरह का पछतावा नहीं है।

 
विज्ञापन

5 of 13
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि श्रद्धा मलाड़, मुंबई में रहती थी और आफताब भी मुंबई का रहने वाला है। दोनों की बोंबल डेटिंग एप के जरिए दोस्ती हुई थी। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और मुंबई में सहमति संबंधों में रहने लगे। 

 
विज्ञापन

6 of 13
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय बाद ही इनमें झगड़ा हो गया। ये एक-दूसरे पर संदेह करते थे। इस कारण इनमें झगड़ा होता रहता था। इनको लगा कि वह बाहर घूमने जाएंगे तो सब ठीक हो जाएगा। ये हिमाचल प्रदेश घूमने के बाद दिल्ली आ गए। 
विज्ञापन

7 of 13
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
15 मई को इन्होंने छतरपुर, महरौली में किराए पर कमरा लिया। तीसरे दिन ही 18 मई को इनमें झगड़ा हो गया और आफताब ने एक हाथ से श्रद्धा का मुंह दबाया। जब श्रद्धा चिल्लाने लगी तो आरोपी ने दूसरे हाथ से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाथरूम में रखा।

 

8 of 13
आरोपी आफताब ने इसी फ्रिजर का किया इस्तेमाल - फोटो : अमर उजाला
उसने शव के चापड़ से करीब 35 टुकड़े किए और फिर फ्रीज में रख दिए। वह रात दो बजे फ्रीज से एक शव का एक टुकड़ा निकलता और महरौली के जंगल में फेंक आता। 

 

9 of 13
जंगल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आरोपी आफताब को पता था कि शव को घर में रखने से बदबू आएगी। इस कारण वह घर में हमेशा अगरबत्ती जलाकर रखता था। इसके अलावा उसे रूम फ्रेशनर भी इस्तेमाल करता था। इस तरह उसने करीब 22 दिन में काफी रूम फ्रेशनर खाली कर दिए थे।

 

10 of 13
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
फ्रिज में खाने का सामान भी रखा हुआ था
आरोपी फ्रिज के साइड वाले गेट पर खाने-पीने का सामान रखता था। जबकि उसके अंदर उसने शव के टुकड़े रखे हुए थे। फ्रिज में कोल्ड ड्रिक, पानी, बटर, पेप्सी व दूध आदि सामान रखा हुआ था। आरोपी फ्रीज से हर रोज फ्रीज से खाने-पीने का सामान निकालता था। हालांकि वह खाने का सामान ऑनलाइन मंगाता रहा।

 

11 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
10 जून तक इंस्टाग्राम चलाता रहा
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया है कि श्रद्धा के बारे में कोई संदेह न हो, इसके लिए वह दस दिन तक उसका इंस्टाग्राम चलाता रहा। 

 

12 of 13
मृतका श्रद्धा वाकर और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
अगर मृतका का कोई दोस्त उसे मैसेज भेजता था तो वह उसका जवाब भी देता था। 10 जून के बाद उसने मृतका का इंस्टाग्राम व मोबाइल बंद कर दिया था। इसके बाद श्रद्धा के दोस्तों को उसकी चिंता सताने लगी थी।

 
विज्ञापन

13 of 13
मृतका श्रद्धा और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
6 अक्तूबर को माणिकपुर थाने में दर्ज हुआ था गुमशुदगी का मामला
14 सितंबर 2022 को श्रद्धा के भाई श्रीजय विकास वालकर को उसके एक दोस्त लक्ष्मण नाडर ने फोन कर बताया कि उसका फोन पिछले 2 महीने से बंद आ रहा है।  इसके बाद पिता ने 6 अक्टूबर 2022 को वसई के माणिकपुर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें