फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: आफताब ने आग के हवाले किए थे श्रद्धा की लाश के कई टुकड़े, खासतौर पर खरीदी थी जलाने वाली टॉर्च

Tue, 15 Nov 2022 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। लिव इन रिलेशन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर (26) की हत्या के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने श्रद्धा के शव के टुकड़े चार जगह पर डाले थे। पुलिस को श्मशान घाट रोड नाले के पास कूल्हे का एक पार्ट मिला है, सिर्फ इस पार्ट से पता लग रहा है कि यह इंसान का है और महिला का है। आरोपी ने श्रद्धा के शव को कई टुकड़ों को जलाया था। आरोपी ने श्रद्धा के चेहरे को पूरी तरह से जला दिया था। इसके लिए आरोपी जलाने वाली टॉर्च खरीद कर लाया था। जंगल से हड्डियां रूप  में मिल रहे शव के टुकड़ों से यह पता नहीं लग रहा है कि यह इंसान के हैं या जानवर के हैं, इसके लिए पुलिस फॉरेंसिक जांच कराएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
पुलिस महरौली थाने के लॉकअप में बंद आफताब पर 24 घंटे नजर बनाए हुए है। उसकी सुरक्षा में दो से तीन पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जो हर पल उस पर नजर रख रहे हैं। 



 
विज्ञापन

3 of 9
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक मिनी आरी का इस्तेमाल किया था। मिनी आरी अभी तक बरामद नहीं हुई है।

 

4 of 9
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जानकारी मिली है कि श्रद्धा और आरोपी दोनों मिलकर शराब, सिगरेट का नशा करते थे, पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि यह आपस में शादी नहीं करना चाहते थे, इनमें नशा करने के बाद झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी श्रद्धा ने नशे में बर्तन फेंककर आफताब को मारना शुरू कर दिया था। 

 
विज्ञापन

5 of 9
आरोपी आफताब ने इसी फ्रिजर का किया इस्तेमाल - फोटो : अमर उजाला
इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं।

 
विज्ञापन

6 of 9
जंगल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अगर परिवार वाले आफताब और श्रद्धा को वापस लाने की कोशिश करते तो शायद यह हत्याकांड नहीं होता। दोनों ही के परिजनों ने इनको छोड़ दिया था। 

 
विज्ञापन

7 of 9
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
पुलिस आरोपी आफताब पूनावाला को महरौली थाने से लेकर जंगल में पहुंची। जंगल में उस जगह पर ले जाया गया, जहां उसने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के अंगों को ठिकाने लगाया था।

 

8 of 9
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उधर, श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने कहा कि हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। मुझे भरोसा है दिल्ली पुलिस पर और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। श्रद्धा अपने चाचा के करीब थीं, मुझसे ज्यादा बात नहीं करती थीं। मैं कभी भी आफताब के संपर्क में नहीं था। मैंने वसई में पहली शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन

9 of 9
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आफताब पूनावाला और श्रद्धा वाकर के एक कॉमन फ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह वह दोस्त है जिसने श्रद्धा के पिता को उसके सम्पर्क-वर्जित होने के बारे में सूचित किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें