फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aftab Polygraph Test: कौन-कौन से सवाल पूछे गए, अधिकारी बोले- आफताब दे रहा है जवाब, पढ़ें

Fri, 25 Nov 2022 06:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली को दहलाकर रख देने वाले श्रद्धा हत्याकांड को सुलाझे के लिए दिल्ली पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। इसकी के मद्देनजर आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट भी किया गया। गुरुवार को रोहिणी के फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में करीब आठ घंटे तक टेस्ट चला। हालांकि उसकी तबीयत खराब होने के कारण टेस्ट पूरा नहीं हो सका लेकिन इस दौरान पुलिस ने उससे कई सवाल किए जिसके उसने जवाब भी दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
आफताब पूनावाला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आफताब से उसके परिवार, बचपन के दोस्तों, श्रद्धा वालकर से उसके रिश्ते के बारे में सवाल किए। सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू हुआ और बेसिक टेस्ट किया गया, जहां उनका ब्लड प्रेशर मापा गया। आफताब से पूछा गया कि क्या उसने श्रद्धा की हत्या सुनियोजित तरीके से की या फिर उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। आफताब से श्रद्धा के साथ डेटिंग से हत्या तक क्या क्या हुआ, इसे लेकर कई सवाल किए गए। उससे करीब 40-50 सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा वालकर - फोटो : फाइल फोटो
आफताब से पूछा गया कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने और उसे इस तरह फेंकने का फैसला क्यों किया? उसने शव के टुकड़े करने के लिए कौन-कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया? उसने टुकड़े करने के बाद हथियारों को कहां छिपाया है? शव के टुकड़े कहां-कहां फेंके?

4 of 5
श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब सवाल के जवाब दे रहा है। यह भी पता चला है कि उससे सवाल हिंदी में पूछे गए और उसने इन सभी के अंग्रेजी में जवाब दिए। आफताब से उन घटनाओं के क्रम के बारे में भी पूछा गया जो डेटिंग शुरू करने के बाद से घटित हुईं और कैसे उसने शरीर को 35 टुकड़ों में काटने के बाद ठिकाने लगाने का फैसला किया। सूत्रों ने कहा कि एफएसएल अधिकारी और विशेषज्ञ उन जगहों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जहां उसने श्रद्धा के कटे हुए शरीर के अंगों और उसके फोन को ठिकाने लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aftab poonawala - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गुरुवार को पुलिस को आफताब के छतरपुर स्थित फ्लैट से पांच धारदार चाकू बरामद हुए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा दिया है। वहीं श्रद्धा व आफताब के दोस्तों ने गुरुवार को साकेत कोर्ट में बयान दर्ज कराए। उन्होंने अदालत में कहा कि आफताब श्रद्धा को पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था। श्रद्धा ने कई बार उन्हें इस बारे में बताया था। श्रद्धा हमेशा दुखी रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें