फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha: श्रद्धा हत्याकांड में सबसे बड़ा खुलासा, प्यार के टुकड़े-टुकड़े करने से पहले आफताब ने किया था यह काम

Mon, 21 Nov 2022 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Shraddha Murder Case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
देश को हिला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड मामले में रविवार को एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने से पहले गांजे का नशा किया था। नशा उतरता तो वह फिर गांजे का सेवन कर लेता। अपने मंसूबे का अंजाम देने के लिए उसने ऐसा कई बार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से गांजा लेकर आया था, जिसकी जानकारी श्रद्धा को भी थी। वह मुंबई में भी गांजे का नशा करता था। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताब ने पूछताछ में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से काफी मात्रा में गांजा दिल्ली लेकर आया था। ये भी कहना है कि वह गांजे का लगातार सेवन नहीं करता था। हालांकि उसे नशे की तलब होती थी। 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : एएनआई
उसका कहना है कि श्रद्धा को यह बात पता थी कि वह गांजे का नशा करता है। वह इस बात पर उसे टोकती थी। उसने बताया कि वह शराब का सेवन नहीं करता, सिर्फ बीयर पीता है। 
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
18 मई को जब उसने श्रद्धा की गला दबा कर हत्या करने के बाद वह कई बीयर लेकर आया था। उसने बीयर पी और फिर ऑनलाइन खाना मंगाया। हत्या करने से पहले भी उसने बीयर पी रखी थी। 

 

4 of 7
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस तरह के इनपुट मिले हैं कि आरोपी ने दिल्ली में गांजा खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने महरौली के आसपास गांजा बेचने वाले काफी लोगों को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ की जा रही है।


 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पुरानी मकान मालकिन के बयान दर्ज किए
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने मुंबई में उस मकान मालकिन जयश्री पाटकर के बयान दर्ज किए, जहां आफताब व श्रद्धा किराए पर रहते थे। दोनों ये मकान पति-पत्नी बताकर लिया था। दिल्ली पुलिस की एक टीम मुंबई में है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस वहां पर मकान मालकिन समेत 10 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इसमें श्रद्धा के दोस्त व जानकार शामिल हैं। पुलिस ने मुंबई वाले मकान की फोरेंसिक जांच भी करवाई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shraddha walker murder case - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धा व आरोपी आफताब मुंबई वाले मकान में करीब दस महीने किराए के मकान में रहे थे। ये मकान बसई के रीगल अपार्टमेंट में हैं। इसके बाद वह उत्तर भारत की यात्रा पर निकल गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें