बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। महरौली के जंगल से पुलिस को एक खोपड़ी और जबड़े का हिस्सा मिला है। कई अन्य हडि्डयां भी बरामद हुई हैं। हालांकि पुलिस को अब तक श्रद्धा के सिर और धड़ नहीं मिले हैं। पुलिस महरौली के जंगलों में अब भी तलाश कर रही है। हडि्डयां मानव की हैं या किसी और की, यह पता लगाने के लिए उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अगर ये बरामद हड्डियां श्रद्धा वालकर की निकलती हैं, तो पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है। अब सभी को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।