श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
सहेली बोली- कई दिन से बंद आ रहा था श्रद्धा का मोबाइल
सितंबर में पीड़िता की सहेली ने अपने परिवार को बताया कि पिछले ढाई महीने से श्रद्धा से कोई संपर्क नहीं था और उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। उसके परिवार ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी चेक किया और इस दौरान कोई अपडेट नहीं पाया था। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा से पहले भी आफताब के कई लड़कियों से संबंध थे। अपराध करने से पहले उसने कई क्राइम फिल्में और वेब सीरीज भी देखीं, जिनमें अमेरिकन क्राइम ड्रामा सीरीज डेक्सटर भी शामिल है।