प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मंचों से देश में धर्म के नाम पर गुंडागर्दी नहीं करने की अपील कर चुके हैं, लेकिन एनडीए में शामिल शिव सेना इस पर ध्यान देने को तैयार नहीं है। बृहस्पतिवार को साइबर सिटी के विभिन्न स्थानों पर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने आस्था का हवाला देते हुए गुंडागर्दी की और मीट की दुकानें और होटल बंद करा दिए। समूह में पहुंचे 90 कार्यकर्ताओं ने अगले नौ दिन दुकानें नहीं खोलने की चेतावनी भी दी। हालांकि शिव सेना पदाधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों से इस दौरान दुकानें बंद करने का आग्रह किया गया है। उधर, दुकानदार कहते हैं कि भीड़ आ जाए तो बंद करना मजबूरी है।
विज्ञापन
2 of 5
गुरुग्राम मीट मार्केट में नवरात्रों पर दुकानें बंद कराई
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में अवैध बूचडख़ानों पर रोक से प्रेरित होकर पहले भी गुरुग्राम में शिव सैनिकों ने मीट और चिकन की दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस वर्ष भी उन्होंने सदर बाजार में जामा मस्जिद के पास मीट व नॉनवेज बेचने वाली दुकानों और होटलों को बंद करा दिया।
विज्ञापन
3 of 5
गुरुग्राम मीट मार्केट में नवरात्रों पर दुकानें बंद कराई
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही सभी दुकानों के बाहर 28 सितंबर तक बंद रखने का पोस्टर भी चस्पा किया गया। इसके लिए शिव सेना कार्यकर्ता पहले से तैयारी करके आए थे। कार्यकर्ताओं ने मस्जिद चौक, एमजी रोड व अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर मीट की दुकानें बंद करा दीं। ओल्ड गुरुग्राम में जामा मस्जिद, बिसमिल्लाह मस्जिद, पालम विहार, डूंडाहेड़ा, राजीव नगर, सेक्टर-9, बसई, सेक्टर-4, चकरपुर समेत अन्य जगहों पर 500 से अधिक दुकानों को बंद कराया गया।
4 of 5
मीट की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि इस दौरान दुकानें खोलीं तो अपने तरीके से कार्रवाई की जाएगी। शिव सैनिकों का दावा है कि सभी दुकानदारों ने इसमें पूर्ण सहयोग दिया और नवरात्र में दुकानें बंद रखने की सहमति जताई। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि उन्हें धमकाया गया है।
पुलिस के साये में खुली मीट की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार को लेना चाहिए था निर्णय शिव सेना की जिला प्रवक्ता ऋतु राज का कहना है कि प्रदेश में हिंदुत्व की सरकार है। प्रदेश सरकार को खुद इस तरह का स्टेप लेना चाहिए था। सरकार के आगे नहीं आने के चलते शिव सेना को यह कदम उठाना पड़ा। यह आस्था का सवाल है। दिल्ली-एनसीआर में हिंदू वैष्णवी की पूजा करते हैं। इन दिनों में मीट देखने से उनकी आस्था प्रभावित होती है। पुलिस प्रवक्ता व एसीपी मनीष सहगल का कहना है कि जबरन दुकानें बंद नहीं कराई जा सकती हैं। ऐसा हुआ है तो पुलिस जांच करेगी।