जामिया नगर थाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक निर्दयी पिता ने शराब के नशे में डेढ़ वर्षीय बेटी को पहले पटक-पटक कर मारा फिर उसे नाले में फेंक दिया। मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बीमार रहती थी और रोती रहती थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी बाद में जामिया नगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शव नाले से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
demo pic
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, 19 सितंबर की रात सूचना मिलने के बाद जामिया नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार की टीम श्रम विहार, झुग्गी शाहीनबाग पहुंची। यहां पर जियादुल मियां व मोफिदा बेगम पत्नी राशिद ने बताया कि राशिद जमाल अपने डेढ़ वर्षीय बेटी का अपहरण कर अज्ञात जगह पर ले गया है। मौके पर काफी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
3 of 5
Demo pic
पुलिस को राशिद भी मिल गया। आरोपी ने शराब पी रखी थी और लोगों ने उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, मगर शराब ज्यादा पीने के कारण वह पुलिस को कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। ऐसे में पुलिस ने फायर ब्रिगेड व एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया और नाले में बच्ची की तलाश शुरू की। लेकिन बच्ची रेशमा खातून का कुछ पता नहीं लगा। जामिया नगर थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर जांच शुरू की।
4 of 5
demo pic
पुलिस ने राशिद जमाल को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर 56 घंटे बाद बच्ची का शव नाले से बरामद हो गया। राशिद ने बताया कि उसकी तीन पत्नी और आठ बच्चे हैं। बच्ची रेशमा खातून अक्सर बीमार रहती थी और रोती रहती थी। इस कारण वह परेशान हो गया था।
उसने पहले तो बच्ची को जमीन पर पटक-पटक पीटा और फिर मारने के उद्देश्य से नाले में फेंक दिया। पुलिस ने केस में हत्या की धारा जोड़कर आरोपी राशिद को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।