फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना नेता मर्डर केस: अपना वर्चस्व कामय करना चाहता था भाजपा नेता, पुलिस के सामने खोला बड़ा राज

Sat, 30 May 2020 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
1 of 8
anurag sharma murder case - फोटो : अमर उजाला।
रामपुर में शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक अनुराग शर्मा की हत्या का षड़यंत्र किसी और ने नहीं बल्कि उनके करीबी दोस्त भाजपा के पूर्व जिला मंत्री छत्रपाल यादव ने रची थी। छत्रपाल ने अनुराग को रास्ते से हटाने के लिए दो ऐसे लोगों को चुना था, जो उससे बदला लेना चाहते थे। इन दोनों को छत्रपाल के भाई पवन ने तमंचा और बाइक उपलब्ध कराई थी। 
विज्ञापन

2 of 8
anurag sharma murder case - फोटो : अमर उजाला।
छात्रपाल की योजना के मुताबिक इन दोनों ने 20 मई की रात अनुराग को आगापुर रोड पर उस वक्त गोली मार दी थी जब वो स्कूटी से अपने घर को लौट रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को छत्रपाल यादव, उसके भाई पवन, बाबू उर्फ हिमांशु और राजकिशोर को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 8
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
एसपी शगुन गौतम ने कलक्ट्रेट सभागार में बताया कि छत्रपाल यादव की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी। उसने कुछ साल पहले एक चिटफंड कंपनी भी खोली थी, जिसमें उसको घाटा उठाना पड़ा था। इस मामले में उस पर मुकदमा भी हुआ था। जिन लोगों ने कंपनी में पैसा लगाया था वो अपना पैसा मांग रहे थे। 
 

4 of 8
anurag sharma murder case - फोटो : अमर उजाला
अनुराग से उसके दोस्ताना ताल्लुकात थे। अनुराग शर्मा ने उसकी काफी मदद भी थी। अपनी पत्नी के गहने भी उसे दे दिए थे। अनुराग अब अपनी पत्नी के गहने वापस मांग रहा था और अन्य लोग भी उससे अपने पैसे मांग रहे थे। ऐसे में छत्रपाल ने अनुराग को रास्ते हटाकर उसकी कमाई के साथ-साथ इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने की योजना बनाई। 

 
विज्ञापन

5 of 8
anurag sharma murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए उसने हिमांशु उर्फ बाबू से संपर्क किया जिसके पिता की हत्या का आरोप सुनील पर लगा था। बाद में अनुराग ने इस मामले में दबाव डालकर समझौता करवा दिया था और सुनील को अपने घर पर रख लिया था। इस वजह से हिमांशु अनुराग से रंजिश रखने लगा था। छत्रपाल ने हिमांशु के अलावा नूरमहल आवास विकास कॉलोनी के राजकिशोर से संपर्क किया। 
 
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस ने बरामद किए हथियार - फोटो : अमर उजाला
राजकिशोर ने एक अनुराग पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में अनुराग बच गया था। इस मामले में छत्रपाल ने ही समझौता करवाया था। छत्रपाल ने राजकिशोर को डराया कि समझौता तो हो गया है लेकिन अनुराग तुमको नहीं छोड़ेगा। तुम्हारे पास अब एक ही रास्ता है अनुराग को रास्ते से हटा दो। इसके लिए मैं तुम्हें एक आदमी और हथियार दूंगा। 

 
विज्ञापन

7 of 8
anurag sharma murder case - फोटो : अमर उजाला
छत्रपाल की योजना मुताबिक उसके भाई पवन ने 20 मई को मोटरसाइकिल, दो तमंचे और कारतूस उपलब्ध कराए। योजना के मुताबिक दोनों ने 20 मई की रात आगापुर रोड पर अनुराग को उस वक्त गोली मार दी, जब वह अपने घर को जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन

8 of 8
anurag sharma murder case - फोटो : अमर उजाला।
उनके पास से 32 बोर की एक पिस्टल, पांच कारतूस 32बोर, 315 बोर के दो तमंचे, चार कारतूस 315 बोर, दो खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें