फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कॉल मत करो, टीवी चैनल पर देखो मैं क्या करने वाला हूं’, नजदीकियों से फोन पर बोला था नाबालिग

Fri, 31 Jan 2020 10:19 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
फायरिंग करता नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
जेवर निवासी नाबालिग के दिल्ली स्थित जामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह तीन दिन से लगातार 29 जनवरी 2018 में कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई चंदन की हत्या का बदला लेने के लिए फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट कर रहा था। इसके बावजूद पुलिस उसके इरादों को भांप नहीं पाई। उसने यह भी लिखा था कि 31 जनवरी तक मेरी पोस्ट को हल्के में मत लेना। चंदन भाई तुम्हारी हत्या का बदला लेना है। उसने ये भी लिखा था कि ‘जल्द दूंगा आजादी’। अगर उसे कुछ हो जाए तो उसके शरीर को भगवा कपड़े में लपेटा जाए। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पिस्टल लहराता हुआ नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर वह तमंचा लेकर दो राज्यों की सीमा कैसे पार कर गया। यूपी की सीमा से होता हुआ वह अतिसुरक्षित समझी जाने वाली देश की राजधानी में प्रदर्शनकारियों की भीड़ के पास पहुंच गया और किसी ने उसकी तलाशी तक नहीं ली। हालांकि, इसकी जांच चल रही है कि वह तमंचा जेवर से ले गया था या फिर उसे दिल्ली में किसी ने उपलब्ध कराया था।  
विज्ञापन

3 of 6
गोली लगने से घायल - फोटो : अमर उजाला
जेवर से जामिया की दूरी लगभग 72 किमी है। जेवर से घटनास्थल तक पहुंचने के लिए नाबालिग ने बस, ऑटो आदि से ही सफर किया होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश से दिल्ली में प्रवेश के दौरान यात्रियों व वाहनों की चेकिंग नहीं की जा रही। जबकि लगातार दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलर्ट किया जा रहा है। दिल्ली में जहां-जहां प्रदर्शन हो रहे हैं। वहां पर पुलिस का कड़ा पहरा है, इसके बावजूद आरोपी प्रदर्शनकारियों के बीच आसानी से पहुंच गया और गोली चला दी।

4 of 6
जामिया में गोली चलाने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पोस्ट में शाहीन भाग लिखा
नाबालिग ने फेसबुक की एक पोस्ट में शाहीन बाग को शाहीन भाग लिखा था। उसने एक फेसबुक पोस्ट में शाहीन बाग के पास धरना दे रहे बुजुर्ग को फोटो भी पोस्ट किया था। इससे इस बात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह पहले शाहीन बाग गया। इसके बाद वह पुलिस सुरक्षा या अन्य किसी वजह से वहां से जामिया के पास पहुंच गया। 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस की गिरफ्त में नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
अवैध हथियार का धड़ल्ले से कारोबार
पूर्व में हुई वारदात में अक्सर अवैध हथियार पुलिस बरामद करती रही है। इनमें से कई हथियार देखने को बिल्कुल नए होते हैं। नाबालिग द्वारा इस्तेमाल किया गए तमंचे में भी पीतल की बट चमक रही थी। तमंचा नया लग रहा था। ऐसे में इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि क्षेत्र में अवैध हथियारों कारोबार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पिस्टल लहराता हुआ नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
‘कॉल मत करो, टीवी चैनल पर देखों मैं क्या करने वाला हूं’
घटना को अंजाम देने से पहले नाबालिग फेसबुक पर लाइव था। फेसबुक पर वीडियो देख नजदीकियों ने उसे फोन कर कहा कि ऐसा गलत कदम मत उठाओ तो फोन उठाकर उसने सभी से कहा कि मुझे कॉल मत करो, टीवी चैनल पर देखों मैं क्या करने वाला हूं? मैं यहां अकेला हिंदू हूं। वहीं, एक करीबी ने बताया कि उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना और गोली चला दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें