शैलजा हत्याकांड की छानबीन में पुलिस व अन्य जांच एजेंसियां कोई भी खामी छोड़ना नहीं चाहती हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने से पहले बुधवार को क्राइम सीन दोहराने के दौरान घटनास्थल पर मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
shailza murder
दरअसल, आरोपी मेजर निखिल हांडा ने शैलजा का गला रेतने के बाद उसके ऊपर कार भी चढ़ा दी थी। डॉक्टर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा करेंगे कि उसकी मौत गला रेतने से हुई या कार चढ़ने से।
विज्ञापन
3 of 5
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, गले पर चाकू लगने के बाद शैलजा कार से बाहर निकली और कार के बोनट की ओर सामने आ गई थी। इसके बाद गला पकड़कर सड़क पर बैठ गई। इस दौरान निखिल ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी। कार का पहिया उसकी दाईं टांग पर चढ़कर पेट के कुछ हिस्से पर चढ़ा।
4 of 5
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एक कंधे पर भी पहिया चढ़ा। कार चढ़ाने के बाद आरोपी ने कार को वापस मोड़ा और फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे डॉक्टरों ने सारे हालात को समझने का प्रयास किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के लिए डॉक्टरों का घटनास्थल पर आना जरूरी था। पीएम रिपोर्ट में ही तय होगा कि यदि चाकू से मौत हुई है तो शैलजा के गले पर मिला जख्म उसी चाकू के हैं, जिसे निखिल ने वारदात के दौरान इस्तेमाल किया। इसके अलावा मौत कार का पहिया चढ़ने से हुई तो क्या वह निखिल की कार थी। पुलिस उम्मीद जता रही है कि 10 से 15 दिनों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी।