Dumping ground
वहीं अधिकारियों का यह भी कहना था कि यह अस्थायी डंपिंग ग्राउंड है। दोपहर करीब 11 बजे वहां किसान नेता रघुराज सिंह, पुरुषोत्तम नागर, गौतम अवाना समेत दर्जनों की संख्या में गढ़ी, शहदरा व आसपास गांव के निवासी पहुंच गए और डंपिंग ग्राउंड का विरोध करने लगे। उस दौरान पुलिस वहां मौजूद थी। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि पास में ही शहीद स्मारक नलगढ़ा है, डंपिंग ग्राउंड बनने से शहीद पार्क भगत सिंह का अपमान होगा। नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को शहरों से कूड़ा उठाया और मुबारिकपुर के डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया। अधिकारियों का कहना है कि यहां कूड़ा डालना बंद नहीं होगा। हालांकि उनका यह भी कहना है कि यहां स्थायी डंपिंग ग्राउंड नहीं बनाया जा रहा है। यहां कूड़ा इकट्ठा करने के बाद उसका रेमिडिएशन किया जाएगा। जिसका उपयोग दूसरी जगह हो पाएगा। पहले दिन 30 ट्रक कूड़ा उठाया गया था।