राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत अभी तक पुलिस के लिए एक पहेली बनी है। देश-दुनिया में उसकी तलाश में भटक रही पुलिस को हनीप्रीत ने उस वक्त चौंका दिया जब उसकी तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई। मंगलवार को इस पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें हनीप्रीत ने अपने वकील के जरिए यह याचिका दायर की है लेकिन खुद सामने आने से बच रही है।
विज्ञापन
2 of 6
हनीप्रीत इंसा
इधर, दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से मिले सीसीटीवी फुटेज में हनीप्रीत को देखे जाने का दावा किया गया है। इसमें काले रंग के कपड़े और स्कार्फ पहने हनीप्रीत एक वकील के घर जाते हुए दिखी है। हनीप्रीत की तलाश में दिल्ली के ग्रेटर कैलाश और सीआर पार्क में पुलिस ने छापेमारी की है। मंगलवार सुबह 7.30 बजे ग्रेटर कैलाश स्थित डेरा के आश्रम में पुलिस ने छापा मारा, लेकिन वहां हनीप्रीत नहीं मिली।
इससे पहले हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्या ने बताया है कि वह सोमवार को दिल्ली में उनके ऑफिस आई थी। ऐसे में यह साफ हो रहा है कि जिस हनीप्रीत को सारी दुनिया में तलाशा जा रहा है, वो तो देश की राजधानी दिल्ली में कहीं छिपी बैठी है।
विज्ञापन
3 of 6
फाइल
सोमवार को हनीप्रीत ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। उसने दिल्ली हाईकोर्ट के वकील प्रदीप आर्या के साथ करीब करीब 2 घंटे की मुलाकात की थी। उसने वकील से बचाव का कानूनी रास्ता ढूंढने के लिए कहा है।
1. राम रहीम की गिरफ्तारी के दिन से ही हनीप्रीत सुर्खियों में आ गई थी। पंचकुला कोर्ट से डेरा प्रमुख राम रहीम को जब जेल भेजा जा रहा था तो वहीं हनीप्रीत की पावर भी देखने को मिली थी। एक कैदी के साथ में कैसे हनीप्रीत हैलीकॉप्टर में सवार होकर गई।
4 of 6
राम रहीम
- फोटो : SOCIAL MEDIA
2. डेरा सच्चा सौदा का रसूख तब भी खत्म नहीं हुआ था जब राम रहीम को जेल भेज दिया गया था। इसका दूसरा नमूना तब मिला जब हनीप्रीत का बैग पकड़े हरियाणा के डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह सलवारा को देखा गया था। वहीं आखिरी बार हनीप्रीत को देखा गया था। तब से लेकर आज तक हनिप्रीत लापता है।
3. मामला तब और गरमा गया जब हनीप्रीत और राम रहीम की नजदीकियों को लेकर खबरें सामने आई। यह बात भी सामने आई कि वह राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार है। इसके बाद पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश तेज कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
ram rahim
4. लेकिन यह नहीं मालूम था कि हनीप्रीत की तलाश इतनी लंबी हो जाएगी। आज तक हनीप्रीत पुलिस के हाथ नहीं लगी है। हनीप्रीत के गायब होने के बाद पता चला हनीप्रीत फरार हो गई है। एक समय यह भी आया जब ये कहा गया कि हनीप्रीत ने देश छोड़ कर भाग निकली है। इस खबर को पुख्ता करने के लिए हनीप्रीत के साथ फरार हुए उसके ड्राइवर की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी लेकिन जब वह हाथ लगा तो एक और बात सामने आई।
5. हनीप्रीत का ड्राइवर बोला मैडम नेपाल में है लेकिन कई दिन पुलिस ने हनीप्रीत को वहां भी हनीप्रीत का कोई नामों निशान नहीं मिला।
6. यह संभावनाएं जताई गई कि राम रहीम के कहने पर या तो हनीप्रीत को किडनैप करा लिया गया या उनको मरवा दिया गया है और कहीं गायब कर दिया गया है। मगर इन सारी खबरों के बाद में दिल्ली में नई हलचल शुरू हो गई।
7. मालूम चला कि दिल्ली हाईकोर्ट में हनीप्रीत ने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। इसके बाद में खबरें आई कि हनीप्रीत दिल्ली में है। इस बात की पुष्टि खुद हनीप्रीत के वकील ने भी की है। दीपक आर्या ने कहा कि हनीप्रीत उनसे मिलने आई थी। वकील के बयान के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया है कि उनके घर पर बुर्के में एक औरत आई थी।
इन सब घटनाओं के बाद आज तक पुलिस और हनीप्रीत के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। पुलिस लगातार डेरा के हर ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। ये सवाल अब भी बरकरार है कि हनीप्रीत आखिर पुलिस के सामने क्यों नहीं आ रही है। जबकि हनीप्रीत ने अपनी याचिका तक में यह लिखा है कि उसे ड्रग माफिया से जान की धमकी मिल रही है।