डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद से पुलिस को उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश है। इधर,दिल्ली हाईकोर्ट में हनीप्रीत ने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। लेकिन आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान हरियाणा पुलिस ने इस पर सवाल खड़ा कर दिया और इसे कोर्ट के अधिकार क्षेत्र के बाहर बताया।
अब इस पर मसले पर बहस तेज हो गई है कि आखिर हनीप्रीत ने दिल्ली में यह याचिका क्यों दाय र की है। सूत्रों की माने तो हनीप्रीत के इस कदम के पीछे पांच कारण सामने आ रहे है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
honeypreet
ये हैं वे कारण जिनके चलते हनीप्रीत ने दिल्ली हाईकोर्ट से मांगी जमानत
1. सूत्रों की माने तो हनीप्रीत ने दिल्ली हाईकोर्ट में इसलिए याचिका दायर की क्योंकि अभी तक इस मामले में हरियाणा हाईकोर्ट का रुख बेहद सख्त रहा है। बता दें मामले में सबसे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को जेल भेजा गया है। हनीप्रीत को यह डर सता रहा है कि अगर वह सीधे हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करती है तो कोर्ट उसकी याचिका ठुकराकर उसे जेल भेज सकता है। इसलिए हनीप्रीत ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
3 of 6
honeypreet
- फोटो : अमर उजाला
2. हनीप्रीत को यह भी डर है कि अगर वह हरियाणा की सीमा में प्रवेश करती है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा क्योंकि चप्पे-चप्पे पर पुलिस उसे तलाश रही है।
4 of 6
फाइल
3. दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका उन्होने इसलिए दायर की है क्योंकि उन्हें यहां गिरफ्तारी का डर नहीं है। एक फैक्टर ये भी है कि दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हरियाणा में जा सके।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल
4. हनीप्रीत ने दिल्ली हाईकोर्ट में तीन दिन की जमानत मांगी है लेकिन कोर्ट ने इस पर यह सवाल किया कि क्या आपको अपने घर जाने में तीन दिन का समय लगेगा? इस पर उनके वकील ने 12 घंटे की जमानत पर ही तैयार हो गए लेकिन कोर्ट ने यह फैसला सुरक्षित रख लिया।
5. डेरा की सम्पत्ति केवल दिल्ली में ही नहीं है बल्कि पंजाब, हरियाणा सहित राजस्थान में भी है लेकिन हनीप्रीत ने दिल्ली में ही शरण क्यों ली, ये भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।