फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी इमारत हादसा: माता-पिता जेल, बेटा रिमांड पर; ठेकेदार भी गिरफ्तार, महेश ने किए हॉस्टल डेज को लेकर कई खुलासे

Tue, 08 Sep 2026 06:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी महेश ने कई अहम जानकारियां दी हैं। महेश ने बताया कि वह अपने माता-पिता (हरिराम और उर्मिला) की ओर से इस पूरी इमारत के रखरखाव का काम संभालता था। अगस्त 2025 में इस इमारत को 'हॉस्टल डेज' नामक पीजी संचालकों को लीज पर दिया गया था।
 
विज्ञापन
1 of 5
सत्य निकेतन पीजी हादसा, आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की एक अदालत ने सत्य निकेतन पीजी इमारत हादसे के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी हरिराम और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले की आगे की जांच के लिए तीसरे आरोपी बेटे महेश को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Delhi building collapse - फोटो : अमर उजाला
ठेकेदार कासगंज से गिरफ्तार
इस मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने फरार चल रहे लेबर कॉन्ट्रैक्टर (ठेकेदार) सनोज को उत्तर प्रदेश के कासगंज से पकड़ लिया है। विस्तृत पूछताछ के लिए उसे लाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
गिरफ्तार पिता और पुत्र - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में महेश ने किए अहम खुलासे
पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी महेश ने कई अहम जानकारियां दी हैं। महेश ने बताया कि वह अपने माता-पिता (हरिराम और उर्मिला) की ओर से इस पूरी इमारत के रखरखाव का काम संभालता था। अगस्त 2025 में इस इमारत को 'हॉस्टल डेज' नामक पीजी संचालकों को लीज पर दिया गया था।

4 of 5
Delhi building collapse - फोटो : अमर उजाला
बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर चल रहा था काम
महेश ने खुलासा किया कि बारिश के मौसम में पिछले 8-10 दिनों से बेसमेंट में कचरा और पानी जमा हो रहा था, जिसके चलते वहां मरम्मत का काम चल रहा था। इसके साथ ही, व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए ग्राउंड फ्लोर का भी विस्तार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi building collapse - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद राजस्थान भाग गया था परिवार
आरोपी महेश ने बताया कि घटना वाले दिन उन्हें स्थानीय लोगों के जरिए इमारत ढहने की जानकारी मिली थी। पुलिस की कार्रवाई के डर से पूरा परिवार तुरंत अपना घर छोड़कर राजस्थान के भिवाड़ी स्थित महेश के ससुराल भाग गया था और वहीं छिपा हुआ था। 

फिलहाल पुलिस ठेकेदार सनोज से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निर्माण और मरम्मत कार्यों में किस स्तर की लापरवाही बरती गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें